Breaking News

निर्भया को न्याय दिलाने वाली सीमा कुशवाहा बनी BSP की राष्ट्रीय प्रवक्ता, मायावती ने की ये घोषणा

बहुजन समाज पार्टी ने निर्भया मामले की वकील रही सीमा कुशवाहा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पार्टी का पक्ष रखने के लिए सीमा कुशवाहा को अधिकृत किया है। मायावती ने बसपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि 20 जनवरी को सीमा कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुईं थीं। सतीश चंद्र मिश्रा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। उस दौरान संभावना जताई जा रही थी कि सीमा किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकतीं हैं।

ज्ञात हो कि सीमा कुशवाहा उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की रहने वाली हैं। वह दिल्ली के निर्भया मामले में पीड़ित पक्ष की वकील थीं। इस मामले को उन्होंने कानून लड़ाई हुए अंजाम तक पहुंचाया। महिला अधिकारों की मुखर वकालत करने वाली कुशवाहा ने निर्भया मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी की। पीड़ित पक्षकार को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थीं। निर्भया गैंगरेप मामले चारों आरोपियों को फांसी की सजा हुई। सीमा कुशवाहा तेज तर्रार महिला वकील होने के साथ-साथ जन सेवा की भावनाएं भी रखती हैं। पश्चिम यूपी, इटावा, बुंदेलखंड क्षेत्र में मौर्य, शाक्य, कुशवाहा समाज में अच्छी पकड़ रखती हैं। सीमा कुशवाहा को आगे महिला सम्मलेन जैसी जिम्मेदारियां भी पार्टी की तरफ मिल सकती हैं।

 

सीमा का पहला केस था निर्भया गैंगरेप

राजधानी दिल्ली में 2012 में जब निर्भया गैंगरेप की क्ररतम वारदात हुई। उस समय सीमा कुशवाहा की प्रशिक्षण ले रही थीं। इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही सीमा कुशवाहा ने तय कर लिया था कि वह ये केस लड़ेंगी। निर्भया गैंगरेप का मामला सीमा कुशवाहा के जीवन का पहला केस था।