Breaking News

दो लड़कियों एक लड़के से करने लगी इश्क, सिक्का उछालकर हुआ शादी का फैसला

शादी-ब्याह, प्यार-मोहब्बत को लेकर आप सभी लोगों ने आज तक बहुत से अजीबो-गरीब किस्से सुने और पढ़े होंगे। जैसे कि किसी शादी में किसी बात को लेकर बवाल खड़ा हो गया या फिर दूल्हे ने कम दहेज मिलने की वजह से शादी तोड़ दी। इसी तरह की बहुत सी बातें होती हैं जो अक्सर सुनने को मिलती हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसको सुनकर आपको हंसी भी आएगी और सुनकर हैरान भी हो जाएंगे। दरअसल, लव ट्रायंगल का एक बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। यह मामला कर्नाटक का है, जिसे जानकर एक पल आप थोड़े हैरान हो जाएंगे परंतु आपको हंसी भी आएगी।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं प्यार करना कोई बुरी बात नहीं है। प्यार किया नहीं जाता, अपने आप हो जाता है। अगर किसी इंसान की अच्छाई पसंद आती है तो धीरे-धीरे अक्सर लोग उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह मामला कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर तालुक से सामने आया है। जहां पर एक लड़का दो लड़कियों से मोहब्बत करने लगा लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वह दोनों लड़कियां ही एक ही लड़के से शादी करना चाहती थीं परंतु लव ट्रायंगल को पंचायत ने सिक्का उछाल कर सुलझाया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सकलेशपुर तालुक के 27 साल का लड़का एक साल पहले पड़ोस के गांव की 20 साल की लड़की से दिल लगा बैठा था और दोनों प्यार मोहब्बत में एक-दूसरे से मिलते जुलते भी थे। धीरे-धीरे उनका प्यार मजबूत होता चला गया परंतु इसी बीच 6 महीने बाद कहानी में एक नया मोड़ आया। जी हां, लड़के को फिर से प्यार हो गया और इस बार लड़की दूसरे गांव की थी। उसके साथ भी लड़का मिलना-जुलना करता रहा और धीरे-धीरे दोनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और उनका भी प्यार मजबूत होता चला गया।

बता दें इस लव ट्रायंगल से दोनों लड़कियां बिल्कुल अनजान थीं। इसके बाद कहानी मैं एक ऐसा मोड़ आता है, जो पूरी तरह से फिल्मी लगती है। दरअसल, रिश्तेदार ने लड़के को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया और जाकर लड़के के पिता जी को सारी बात बता दी। जब परिवार वालों को लड़के की प्रेमिका के बारे में पता चला तो उन्होंने उससे पूछताछ की कि वह लड़की कौन थी? इस पर लड़का कहता है कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है परंतु घरवाले लड़के की एक भी नहीं सुनते हैं और तुरंत ही लड़के का रिश्ता दूसरी जगह पर तय करने का फैसला कर लेते हैं।

अभी कहानी इतने में ही खत्म नहीं हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़का जिन दोनों लड़कियों से प्यार करता था उसमें से एक लड़की अपने परिवार वालों को इस प्रेम संबंध के बारे में सब कुछ बता देती है जिसके बाद लड़की के घर वाले लड़के के घर पहुंच जाते हैं और लड़के के माता-पिता को इस कथित संबंध के बारे में बताते हैं। अब दूसरी लड़की भी अपने परिवार के साथ लड़के के घर पहुंच जाती है, ऐसी स्थिति में लड़के के घर वाले पूरी तरह से कंफ्यूज हो जाते हैं। उनको कुछ भी समझ नहीं आता कि ऐसी परिस्थिति में आखिर वह करे तो क्या करें। पूरे गांव में यह मामला तेजी से फैल गया और इस मामले को सुलझाने के लिए पंचायत का सहारा लिया गया।

आखिर में जब पहली बार पंचायत बैठी तो कोई भी फैसला नहीं हुआ। पंचायत भी इस मामले को देख कर हैरान हो गई परंतु दूसरी बार में पंचायत ने सभी संबंधित पक्षों की सहमति से यह फैसला लिया। दरअसल, यह फैसला एक सिक्का उछालकर किया गया था कि कौन सी लड़की लड़के से शादी करेगी और सबसे दिलचस्प बात यह है कि लड़के ने पंचायत में एक बार भी अपनी इच्छा जाहिर नहीं की थी कि वह किससे शादी करना चाहता है।

जब पंचायत दो बार बैठे तो पहली बार लड़के से कई बार सवाल पूछा गया कि वह किससे शादी करना चाहता है परंतु इस बात का जवाब लड़के ने कुछ भी नहीं दिया, जिससे दुखी होकर पहली लड़की जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयत्न करती है परंतु लड़की की जान बच जाती है। जब दूसरी बार पंचायत सिक्का उछालकर इसका निर्णय करती है तो सिक्का उसी लड़की के हक़ में गिरता है, जिसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। बाद में यह पता चलता है कि लड़का भी उसी लड़की से शादी करना चाहता था जो खुदकुशी करने की कोशिश कर रही थी। वहीं दूसरी लड़की इस फैसले को मान लेती है।