Breaking News

देवबंद : मेपल्स एकेडमी में दशहरा पर्व पर दिया गया विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

रिपोर्ट- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
देवबंद। मेपल्स एकेडमी के प्रांगण में अच्छाई  व सच्चाई के संदेश के साथ शिक्षा से संस्कारों की जीत के मंत्र के साथ दशहरा उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। विद्यालय की  प्रधानाचार्या डाॅ. चित्रा जोशी एवं अध्यापिकाओं द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर विद्यालय में इंटरहाऊस गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चारों नेहरू, आजाद, पटेल व भगत हाऊस की छात्राओं द्वारा गरबा नृत्य कर माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों द्वारा अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।
इसी दौरान कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा वर्तमान परिवेश में फैली बुर्राइयों को दर्शाया गया और उन सभी बुराइयों पर विजय पाकर अपने अंदर बैठे रावण रूपी बुराईयों का अंत कर जीत का मंत्र दिया गया। दशहरे के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया। बताया गया कि रावण दहन अर्थात बुराई पर अच्छाई की जीत है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. चित्रा जोशी ने दशहरे के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने सभी को दुर्गा अष्टमी, नवमी व दशहरा उत्सव की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छाई  और बुराई का महत्व समझाते हुए कहा कि हम सभी को अपने अंदर छुपी रावणरूपी बुराईयो का अंत करना है और अच्छाई -सच्चाई  एवं ईमानदारी के साथ जीवन में जीत हासिल करनी है। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की राधिका तायल एवं अनुष्का गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गय। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।