Breaking News

देवबंद में धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
देवबंद। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव देवबंद नगर में बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम जी के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित किया गया। विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव माता बाला सुंदरी मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान हुनमान मंदिर पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षया तृतीया के रूप में भी मनाया जाता है। यह वर्ष का सबसे शुभ मुहूर्त होता है अर्थात इस दिन बिना मुर्हत के किए गए सभी मांगलिक कार्य शुभ होते हैं।
भगवान परशुराम सम्पूर्ण धरा से बुराई के विनाश के लिये इस तिथि को अवतरित हुए थे। इसीलिए इस दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में मनोज भारद्वाज और रोहित कौशिक ने आगामी 5 मई को बड़गांव मे और 7 मई को सहारनपुर मे भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देवबंद के युवाओ से अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज भारद्वाज ने की व संचालन डा. विनय पंडित ने किया। इस मौक़े पर मोहित शर्मा, शुभम वत्स, मनीष शर्मा, शुभम शर्मा, अंकित शर्मा, अमित शर्मा जड़ौदा, प्रवीण रणखंडी, सन्नत शर्मा, रोहित कौशिक आदि मौजूद रहे।