Breaking News

देर से डाॅन का फोन आने पर यह हीरोइन हो जाती थी व्याकुल, ऐसे शुरू हुआ अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के बीच मोहब्बत का रिश्ता

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। कई अभिनेत्रियों और अभिनेताओं का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ चुका है। अभिनेत्री मोनिका बेदी का नाम भी डॉन के साथ जुड़ा था। फिल्मों के अलावा मोनिका उस वक्त सुर्खियों का हिस्सा बनीं गयीं जब उनकी प्रेम कहानी में डॉन अबू सलेम (Abu salem) आया।

बॉलीवुड में मोनिका बेदी की सफल फिल्मों में आशिक मस्ताने, तिरछी टोपीवाले, जंजीर, जानम समझा करो और जोड़ी नंबर 1 हैं। मोनिका फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन काम कर रही थीं लेकिन फिर उन्हें अबू सलेम का साथ मिला। मोनिका ने अबू का हाथ थाम उसी के साथ चलने का निर्णय लिया।

monica bedi 1

 

अबू के साथ मुलाकात को बताया हादसा
मोनिका और अबू सलेम की प्रेम कहानी बहुत ही दिलचस्प है। कहानी जो खुद मोनिका (Monika Bedi) ने जेल से बाहर आने के बाद सुनाई थी। फर्जी पासपोर्ट मामले में मोनिका बेदी को गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह अबू सलेम के साथ थीं। हालांकि साल 2007 में मोनिका को बरी कर दिया गया। जेल से निकलने के बाद मोनिका ने अबू से अपने रिश्ते तोड़ लिए और एक इंटरव्यू में उससे मुलाकात को हादसा बताया था। वह धीरे-धीरे अबू सलेम से दूर हो गयीं।

Monica bedi Abu salem

‘अबू मेरी परवाह करते थे‘
मोनिका बेदी ने बताया था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि किसी शख्स से फोन पर बातें करते-करते मैं उसे इस कदर पसंद करने लगूंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा एहसास भी नहीं होता था कि बिना बात के रहा नहीं जाएगा। पूरे दिन मैं उसके फोन का बेसब्री से इंतजार करने लगी थी। जब फोन नहीं आता तो मैं व्याकुल हो उठती थी। फोन पर बात करने के दौरान अबू मुझे बहुत ही संजीदा और सुलझे हुए इंसान लगता था। अबू सलेम से बातें करके लगता था कि जैसे वो बहुत ही क्लोज फ्रेंड हैं। मैं उनसे फोन पर अपनी सारी बातें शेयर करने लगी थी। दुबई में शो के बाद हम दोनों इतने करीब आ गए कि अबू हर आधे घंटे में मेरा फोन लगा देते थे। वो मेरी काफी परवाह करने लगे थे। मोनिका ने कहा था कि अबू को दुनिया कैसे भी जानती हो लेकिन मैं जब तक उसके साथ रही, वो मेरे लिए एक आम इंसान की तरह था। वह मेरे साथ अच्छे से पेश आता था। मोनिका ने बताया कि उसने मुझे कभी भी उसके पीछे के स्याह सच से वाकिफ नहीं होने दिया। मैंने हमेशा उसे जरूरतमंदों की मदद करते हुए देखा। मुझे उसके बीते हुए कल के बारे में कुछ भी पता नहीं था। मोनिका ने बताया कि वह मुझे नहीं पता था कि उसने क्या गलत किया। हम दोनों के बीच एक बहुत ही निजी संबंध था। वो किस किससे जुड़ा था मुझे उससे कुछ भी लेना-देना नहीं था। मैं उसके अलावा किसी से नहीं मिली।

Monica-Bedi