Breaking News

दुनिया के सबसे महंगे अंगूर की कीमत जान रह जाएंगे दंग, एक दाने की कीमत है 35 हजार रुपए

फल किसे पसंद नहीं होते। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं है। जी हां, एक फल ऐसा है, जिसकी कीमत हजारों-लाखों में हैं। रूबी रोमन अंगूर स्पष्ट रूप से इतने शानदार हैं कि भारत में इस फल की कीमत लगभग 7,50,000 रुपए है। इसके सिर्फ एक दाने की कीमत करीब 35 हजार रुपए है।

World's Most Expensive Grapes - Japanese Ruby Roman Grapes

दरअसल ये अंगूर पिंगपॉन्ग बॉल्स जितने बड़े होते हैं और हर अंगूर का साइज और टेक्च्शर एक समान होता है। इसके अलावा इन अंगूरों का टेस्ट भी एक्स्ट्रा स्वीट होता है। इन्हें जापान की इशिकावा प्री फ्रेक्चरल ने तैयार किया था और कुछ साल पहले एक जापानी ऑक्शन में 24 अंगूरों को 8 लाख 17 हजार में बेचा गया था।

वैसे तो भारत में ही आपको अंगूर के कई किस्म मिल जाएंगे लेकिन हरे और काले अंगूर को यहां सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इनका टेस्ट भी काफी अलग होता है। लेकिन हर अंगूर जापान में मिलने वाले रूबी रोमन के आगे फेल है। ये अंगूर बेहद बड़े साइज का होता है। एक अंगूर का दाना टमाटर जितना बड़ा होता है। साथ ही ये बेहद मीठा होता है। एक्स्ट्रा स्वीटनेस की वजह से इसे जाना जाता है।

Ruby Roman Grapes 5 Stratified Seeds – Passion For Plantation

सिर्फ एक अंगूर का भार 20 ग्राम
प्रत्येक अंगूर वजह 20 ग्राम होता है, और ये पिंगपोंग बॉल के आकार के होते हैं लेकिन कुछ अंगूर 3 सेमी जितने बड़े हो सकते हैं। अंगूर की खेती जापानी लक्जरी फलों के बाजार में बेहद डिमांडिंग है। 2008 में, रूबी रोमन अंगूर की पहली बार प्रीमियम अंगूर की एक नई किस्म के रूप में शुरुआत हुई। सबसे महंगे अंगूर को डेवलप करने में 14 साल का निवेश लगा, तब जाकर इसकी खेती की गई।