Breaking News

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में मुकेश अंबानी पहुंचे आठवें पायदान पर, यह हैं सबसे आगे

कोरोना महामारी के कारण जहां दुनिया में एक ओर आर्थिक संकट पैदा हुआ है वहीं दूसरी और अमीरों की दौलत में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 2020 में दुनिया के अमीर लोगों की संख्या और कुल संपत्ति में शानदार इजाफा हुआ है। अमीरों को सालाना सूची हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी को आठवां स्थान मिला है। मुकेश अंबानी की संपत्ति में 24 फीसदी का उछाल आया। अब उनकी नेटवर्थ 83 अरब डॉलर हो गई है। अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क को पहली बार ऐसा हुआ है कि उन्हें इस सूची में पहला स्थान मिला है।

एलन मस्क की कुल संपत्ति 197 बिलियन का अनुमान किया गया है। हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक 49 वर्षीय मस्क की संपत्ति में पिछले साल 328 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अमेजन की कुल प्रॉपर्टी में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है। बेजोस की संपत्ति 189 बिलियन डॉलर हो गई है। वह सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट में बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेन्जी स्कॉट की संपत्ति में पिछले साल 17 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। मैकेन्जी 61 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। इस तरह देखा जाए तो बेजोस और उनकी पूर्व पत्नी इस सूची में शामिल हैं।

फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में भी सात फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। उनकी संपत्ति 114 बिलियन डॉलर रही और वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। 65 साल के बिल गेट्स की संपत्ति चार फीसदी बढ़कर 100 अरब डॉलर हो गई है। सूची में सोषल मीडिया फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग 101 बिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

उनके बाद छठे स्थान पर वारेन बफे को स्थान मिला है। उनकी संपत्ति 91 बिलियन डॉलर रही। बफे इकलौते ऐसे कारोबारी रहे जिनकी संपत्ति कम हुई है। सूची में सातवें स्थान पर जोंग शानशान को जगह मिली है। उन्होंने पिछले साल सबको चैंकाते हुए विश्व के अमीरों की गिनती में पहली बार जगह बनाई जो उनकी कामयाबी का ही परिणाम है।