Breaking News

दिन में भी नहीं भटकेगा आस-पास एक भी जहरीला मच्छर अगर करेंगे ये 5 उपाय, देसी के साथ-साथ सस्ते भी हैं ये उपाय

देश में जिस तरह से डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं उस लिहाज से सावधानी बरतना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो गया है। आमतौर पर देखा जाता है कि रात के वक्त मच्छर आपको बहुत ज्यादा काटते हैं और किसी का भी जीना दुष्वार कर सकते हैं। लेकिन डेंगू, मलेरिया का मच्छर आपको दिन में काटता है, इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप दिन में भी मच्छरों से दूरी बनाए रखें। लेकिन कैसे खुद को घर के भीतर मच्छरों से सुरक्षित रखा जाए ये सवाल हर किसी व्यक्ति को परेशान करता है। इस लेख में हम आपको घर के भीतर मौजूद जहरीले मच्छरों से बचने के लिए कुछ कुदरती चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो इन्हें भगाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।

नीम और नारियल तेल

नीम के फायदों के बारे में आपने पहले भी पढ़ा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मच्छरों को भगाने के काम भी आता है अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो। आपको करना क्या है कि नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिला लेना है और अपने शरीर पर अच्छी तरह से रगड़ लेना है। आपको बता दें कि बाजार में बिकने वाले उत्पाद भी इतनी देर तक नहीं टिकते होंगे क्योंकि इसका असर करीब आठ घंटे तक रहता है।

कपूर जलाने से मिलेगा फायदा

अगर आप रात के वक्त कमरे से मच्छर भगाने के लिए कॉयल या फिर दूसरी चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इनके दुष्प्रभाव के बारे में भी पता होना चाहिए। इससे बेहतर आपके लिए ये रहेगा कि कमरे में इन चीजों के अलावा कपूर जलाएं और मात्र 15-20 मिनट के लिए उसे जला छोड़ दें। ये एक ऐसा नु्स्खा है, जो कमरे में से मच्छरों का नामो-निशान मिटा देगा।

ये दो तेल मच्छरों से बचाएंगे

दिन के वक्त मच्छरों से बचने का एक और कारगर तरीका है नींबू और नीलगिरी का तेल। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आप बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लें और उन्हें अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने शरीर पर अच्छी तरह से लगाएं। इस मिश्रण की महक इतनी तेज होती है कि इसकी महक मच्छर को आपके आस-पास तक नहीं फटकने देगी।

छिड़के लहसुन का पानी

दिन के वक्त घर में मच्छरों को घुसनेसे रोकने के लिए आप लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, लहसुन की महक से मच्छर आपके आस-पास बिल्कुल भी नहीं भटकते है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए इसे पीसें और पानी में उबाल लें। उबालने के बाद उस पानी को अपने कमरे के हर कोने में छिड़क दें। ऐसा करने से आपके कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखाई देगा।

लैवेंडर करेगा मच्छरों को दूर

मच्छरों से दूर रहने का एक और तरीका है लैवेंडर। जी हां, दरअसल लैवेंडर की खुशबू बहुत तेज होती है, जिसे मच्छर सूंघ कर आपसे दूर हो जाते हैं और आपको नहीं काट पाते हैं। आप चाहें तो अपने कमरे में लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर भी छिड़क सकते हैं, जिसकी खुशबू आपसे मच्छरों को दूर रखने के लिए काफी है।