Breaking News

दरिंदगी की हद पार: फेसबुक से दोस्ती कर लड़की को बुलाया परिवार वालों से मिलाने, जंगल में 25 लोगों ने किया गैंगरेप

कभी-कभी दरिंदे भी समाज में ऐसा अपराध कर जाते हैं जिससे मानवता की रूह कांप जाये। हरियाणा के पलवल जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक गैंगरेप का मामला आया है। यहां एक लड़की से 25 लोगों ने गैंगरेप किया है। दरिंदगी की हद पार करने वाला यह मामला 3 मई का है। अब लड़की की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती रामगढ़ के रहने वाले सागर से हुई थी। यह दोस्ती फेसबुक से शुरू हुई थी। 3 मई को सागर ने लड़की को शादी के लिए अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए होटल बुलाया। जब लड़की वहां पहुंची तभी उसके साथ धोखा हो गया। सागर उसे अपने घर ले जाने के बजाय रामगढ़ गांव के पास जंगल में ले गया। जहां 25 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की की हालत खराब हो गयी। पुलिस को लड़की ने बताया कि हालत बिगड़ने पर सागर और उसके तीन दोस्तों ने उसे गाड़ी में डालकर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर बेहोशी की हालत में फेंक दिये।

लड़की ने शिकायत में कहा है कि उसी दिन से वह चारपाई में पड़ी हुई थी। जब वह चलने लायक हुई तो 12 मई को इसकी शिकायत हसनपुर थाना में की। लड़की की शिकायत पर हसनपुर पुलिस ने 12 मई को सागर समेत तीन नामजद आरोपियों के अलावा अन्य 22 युवकों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

फेसबुक की दोस्ती पड़ी भारी
लड़की का सागर फेसबुक फ्रेंड था। यहीं से दोनों की मुलाकात होती है। बात दोनों की जब आगे बढ़ती है तो दोनों एक दूसरे से मिलने को तय करते हैं। सागर ने इस दौरान लड़की को शादी का झांसा दिया जिसमें लड़की फंस जाती है। इस दौरान सागर के साथ 25 लोगों ने लड़के से बलात्कार किया।