Breaking News

तिजोरी में इन चीजों को रखने से मिलती है तरक्की, होता है धन लाभ

हमारे जीवन पर वास्तु का सीधा प्रभाव पड़ता है। दोनों का आपस में प्रगाढ़ संबंध है। ऐसा कहा जाता है कि वास्तु के जुड़े कुछ उपाय अपनाने से जीवन की सभी दिक्कते दूर हो जाती है। घर में हर तरफ से आय के स्त्रोत बन जाते हैं और खुशहाली भी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा ऐसे घरों में बनी रहता है, जहां वास्तु (Vastu) का ध्यान दिया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर में बरकत बनाएं रखने के लिए कौन से खास वास्तु उपाय किये जाने चाहिए।

हल्दी की एक गांठ का प्रयोग

वास्तु के अनुसार अगर घर की अलमारी, तिजोरी या जहां भी धन रखा जाता है, उस जगह पर एक हल्दी की एक गांठ रखनी चाहिए । इससे धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पूरे घर पर बनी रहती है। घर में बरकत बनी रहती है।इसी के साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति रहती है।

कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र का घर में होना

धन का देवता कुबेर को कहा जाता है। घर में इसी कारण तिजोरी व पैसे रखने वाली जगह पर कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र रखना अच्छा माना जाता है। पैसे से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो जाती है और नए आय के स्त्रोत बनते हैं।

लाल कपड़े का प्रयोग

अपने घर की तिजोरी में हमेशा लाल कलर का कपड़ा बिछा के रखे। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास रहता है। आर्थिक स्थिति भी सुद्रढ़ रहती है।

कपूर की धूनी का इस्तेमाल

वास्तुशास्त्र में माना जाता है कि अगर घर में कम से कम हफ्ते में एक बार कपूर का धुआं करना चाहिए। इससे बहुत से वास्तुदोष दूर होते हैं। घर में तनाव नहीं होता है और खुशहाली रहती है।

पक्षियों को खिलाएं दाना और पानी

हर इंसान को अपनी घर की छत पर दाना और पानी पक्षियों को रखें। ऐसा करने से आपके आय के स्त्रोत बढ़ते हैं। इसके साथ जीवन में खुशियां बनी ही रहती है। पानी के लिए मिट्टी का बर्तन बाजार में आराम से मिल जाएंगे।