Breaking News

टीम इंडिया की कप्तानी करने उतरे शिखर धवन, मैदान पर कदम रखते ही बनाया रिकॉर्ड

 भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी। शिखर धवन ने पहली बार टीम इंडिया की कमान संभाली और बतौर कप्तान वनडे डेब्यू किया। इस मैच में धवन ने मैदान पर कदम रखते ही एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया तो काफी अनुभव और धैर्य के बाद ही आता है। इस मैच में भारत की तरफ से वनडे में कप्तानी डेब्यू करने वाले वह सबसे उम्रदराज भारतीय बने।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को लिए अहम माना जा रहा है। इसमें पहली बार टीम के कप्तान बनाए गए शिखर धवन भी हैं। टीम की कमान संभालने वाले वाले इस अनुभवी ओपनर टी20 विश्व कप में अपनी दावेदारी मजबूत करने का अच्छा मौका होगा। श्रीलंका के खिलाफ धवन ने कप्तानी का जिम्मा संभालते ही भारत की तरफ से वनडे में उतरने वाले सबसे उम्र दराज कप्तान बने।

वनडे डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान

धवन ने वनडे में भारत की तरफ से बतौर कप्तान 35 साल 225 दिन में डेब्यू किया। वह भारतीय इतिहास में ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बने। इससे पहले मोहेंदर अमरनाथ के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। 34 साल 37 दिन में उन्होंने पहली बार भारतीय वनडे टीम की कप्तानी की थी। वहीं भारत के दिग्गज विकेटकीपर सैयद किरमानी ने 33 साल 353 दिन का होने के बाद पहली बार वनडे में कप्तानी की थी। वहीं अजीत वाडेकर ने 33 साल 105 दिन का होने के बाद टीम इंडिया की वनडे में पहली बार कमान संभाली थी।

सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद मिली कप्तानी 

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तानी करने वालों की लिस्ट में अनिल कुंबले का नाम सबसे उपर है। 217 मैच खेलने के बाद उनको पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी। वहीं रोहित शर्मा ने 171 मैच खेलने के बाद पहली बार भारत की पहली बार कप्तानी की थी। धवन को 142 मैच खेलने के बाद भारतीय टीम की कमान मिली है।

कोहली की गैरमौजूदगी में धवन को मिली कप्तानी 

इस वक्त टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए मौजूद हैं। ऐसे में श्रीलंका के दौरे पर पहुंची टीम की कप्तानी अनुभवी ओपनर शिखर धवन को दी गई। इस दौरे के लिए मुख्य कोच की भूमिका राहुल द्रविड़ निभा रहे हैं।