Breaking News

जाह्नवी ‎कपूर हर कोई हो रहा दीवाना

अपने जमाने की सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के फेंस की भी लंबी सूची है। एक्ट्रेस कोर्ठ वीडियो डालती नहीं ‎कि वह ‎हिट हो जाता है। जाहन्वी अपनी मां एक्ट्रेस श्रीदेवी की तरह ही खुशमिजाज तबीयत की हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कई मजेदार वीडियोज और फोटोज शेयर करती रही हैं। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनकी हर एक अदा पर जान छिड़कते हैं। अब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उनकी कई क्लिप्स को मिलाकर बनाया गया है।


वीडियो के बैकग्राउंड में अमेरिकी सिंगर फ्रैंक सिनात्रा का गाना बज रहा है।जाह्नवी कपूर के इस वीडियो से उनके जीवन की झलक मिलती है। वीडियो में अलग-अलग समय में उनके मिजाज को दिखाया गया है। वीडियो में कहीं वे बाइक पर दिख रही हैं, तो कहीं घर के अंदर कैमरे पर अपने मजेदार एक्सप्रेशन दे रही हैं। वे किसी दूसरी क्लिप में समुद्र किनारे मस्ती के अंदाज में दिख रही हैं। यकीनन, एक्ट्रेस का यह वीडियो फैंस के मिजाज को खुशनुमा बना देगा।

Jhanvi Kapoor exclusive interview in hindi | जाह्नवी कपूर को है भरोसा,  'पूर्व जन्म के पुण्यों के चलते मिला इस 4 हीरोइनों वाली फिल्‍म में काम'
जाह्नवी की इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में काम कर रही हैं, जो सिद्धार्थ सेनगुप्ता के डायरेक्शन में बनी रही है।

Jhanvi Kapoor Item Number In Debut Movie Dhadak - पहली ही फिल्म में  श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर करेगी आइटम नंबर! | Patrika News

इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी काम कर रही हैं। जाहन्वी को कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म ‘रूही’ में देखा गया था। फिल्म में उन्हें एक्टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा का साथ मिला था।