Breaking News

घर में माता-पिता की हत्या कर दफनाए शव, बेटा वहीं खाना खाकर सो भी जाता था

खबर छत्तीसगढ़ के सरगुजा (Surguja Chhattisgarh) से है, जहां एक कलयुगी बेटे (Son) ने अपने ही माता-पिता (Mother-Father) की हत्या ( Killing) कर शव घर में दफना दिए, इतना ही नहीं आरोपी उसी घर में रहता, खाना बनाता और वहीं सो भी रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक 17 साल के लड़के ने अपने ही माता-पिता को मार कर उनका शव घर में ही दफना दिया। इस हत्याकांड का पता 5 दिन बाद चला जब लड़के का बड़ा भाई घर पहुंचा, घर में माता-पिता तो नहीं मिले, पर वह घर में आ रही बदबू से घबरा गया। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में छोटे बेटे ने माता-पिता की हत्या कर शव दफनाने की बात स्वीकारी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बदबू से खुला हत्या का राज
सरगुजा के खोधला गांव में रहने वाले जयराम सिंह और उनकी पत्नी फूलसुंदरी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हेमंत घर से दूर रहता है। जब वह घर पहुंचा तो उसे मां-बाप नहीं मिले थे। आसपास पूछने पर भी उसे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला, वहीं  घर के अंदर भी काफी बदबू आ रही थी। इस पर हेमंत ने पुलिस को सूचना दी।

 घर में गड्‌ढा खोदकर दफना दिए शव
सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और छोटे भाई से पूछताछ की तो उसने जो कहानी बताई उसे सुनकर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए, छोटे बेटे ने ही अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शवों को घर के अंदर गड्‌ढा खोदकर दफना दिया था। पहले पिता के शव को दफनाया। इसके दो दिन बाद उसने मां के शव को भी वहीं दफनाया। घर में शव दफनाने के बाद भी वह वहीं रहता, सोता रहा, खाना भी वहीं पर बनाता था। इस खुलासे से पुलिस वाले भी सकते में आ गए। इसके बाद शवों को निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, हत्या का कारण पारिवारिक मनमुटाव बताया जा रहा है।