Breaking News

खतरों के खिलाड़ी होते हैं, इस तारीख में जन्में लोग, लेकिन लव लाइफ में आती है दिक्कत

बर्थ डेट को ज्योतिष शास्त्र में अधिक महत्व दिया जाता है। व्यक्ति के स्वाभाव और किस्मत पर मूलांक का असर बहुत पड़ता है। किसी भी महीने की 13 तारीख को जिन भी लोगों का जन्म होता है, या हो चुका है, वे लोग बहुत ही स्मार्ट और मनमोहक छवि हैं। इन लोगों की तरफ सब आकर्षित होते हैं। मूलांक 13 के जातकों का स्वभाव अन्य व्यक्ति से काफी भिन्न होता है। ये लोग ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखते हैं , जो कि फिजूल में लड़ाई करते रहते हैं।

ऐसे होते हैं मूलांक जातक 13 लोग

ये लोग अपने दोस्तों का साथ देने से पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन इनका स्वभाव गुस्सेवाला होता है। पर ये लोग किसी का बुरा ना सोचते है। इनके इस स्वभाव के कारण इनके दुश्मन भी बहुत होते हैं। खतरों से खेलना इनका शौख होता है। ये किसी भी इंसान को केवल नजरिए से नहीं देखते हैं। बहुत जल्द ही ये लोगों को परख जाते हैं।

कैसा होता है इस मूलांक 13 के लोग

इस मूलांक के जातकों का स्वामी कर्क ग्रह हैं। 13 तारीख को जो लोग जन्म लेते हैं। वो बहुत अलग होते हैं। खतरा उठाना भी इन लोगों को पसंद है। जोखिम उठाने के लिए ये लोग तैयार रहते हैं। कभी कभी किस्मत के साथ ना देने पर ये दिक्कत में आ जाते हैं।

इन मूलांक के जातकों में धैर्य होता है, जिससे ये लोग हर दिक्कत का सामना कर लेते हैं। ये लोग समाज में काफी सम्मान होता है। कला और अभिनय के क्षेत्र में ये लोग सफल होते हैं। कड़ी मेहनत से ये लोग सफलता भी जल्द प्राप्त करते हैं।

लव लाइफ के मामले में ऐसे होते है इस मूलांक के जातक

लव लाइफ के मामले में ये लोग ज्यादा लकी नहीं होते है। ये लोग बिल्कुल रोमांटिक नहीं होते हैं। फ्लर्ट करना इनको ना पसंद होता है। जीवनसाथी की बात ये लोग जरूर मानते हैं। इस तारीख को जन्में लोग चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी हमेशा उनकी बातों को फॉलो करें, जिसके कारण कभी-कभी उनके रिश्ते खराब हो जाते हैं।