Breaking News

कुछ इस तरह से भारत ने मनाया था अपना पहला स्वतंत्रता दिवस , देखें ये खास तस्वीरें

आज भारत के इतिहास का सबसे खूबसूरत दिन है। आज ही के दिन भारत को अंग्रेजों के शासन से पूरी तरीके से आजादी प्राप्त हुई थी। देश में हर तरफ ऐसा माहौल बन पाया था, जिसमें सभी लोग खुली हवा में सांस लेने के लिए आजाद थे और बिना किसी डर के सांस ले सकते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त की देर रात को देश की आजादी की घोषणा की ,जिसके बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

ये घोषणा आजादी का शुभारंभ लेकर आई। अब हर साल इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं और इस दिन को आनंद से भरते हैं। पीएम के भाषण को सुनने के लिए वहां काफी भीड़ लगती है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले की लाहौरी गेट के ऊपर भारतीय ध्वज का रोहण किया था

देश की जनता को संबोधित करते प्रथम प्रधानमंत्री
लाल किले पर इस त्यौहार रुपी जश्न में शामिल होने के लिए बहुत लोगों की भीड़ उमड़ती थी। पंडित नेहरू ने देशवासियों को आजादी दिवस के मौके पर संबोधित कर सभी के मन को खुश किया। आइए इसके आगे के बारे में आगे की तस्वीरों में देखते हैं और इस खास दिन के बारे में जानते हैं-

यहां देखें खास तस्वीरें


माउंटबेटन ने 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्रता की तारीख की पुष्टि की थी। जैसे ही यह घोषणा की गई, ब्रिटिश सैनिकों को उनके बैरकों में वापस ले लिया गया था। तस्वीर में पंडित नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना दिखाई दे रहे हैं।

15 अगस्त 1947 को आयोजित एक संविधान सभा में स्वतंत्रता दिवस सत्र दौरान ही ये तस्वीर ली गयी। यह सभा आजादी की उमंग को दोगुनी करने वाली थी।


15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के समय ही इंडिया गेट, नई दिल्ली पर खड़ी रॉयल इंडियन नेवी की एक टुकड़ी इस फोटो में देखने को मिल रही है।

15 अगस्त, 1947 को ही न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्वतंत्र भारत का ध्वजा रोहण किया गया। भारत में हर ओर आजादी का जश्न मनाया जा रहा था।