Breaking News

‘किसी से नहीं डरने वाला हूं मैं’ गांधी जयंती के मौके पर वायरल हुआ राहुल गांधी का tweet

आज पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस है। इस दिन को लोग गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं। उधर, इस खास मौके पर भी सियासी नुमाइंदे अपने सियासी विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। एक तरफ जहां वे सरकार की विफलताओं को जनता के सामने पेश कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ खुद के दिलेर होने का भी परिचय दे रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गांधी जयंती के मौके पर एक ट्वीट किया है, जो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं… तो चलिए हम आपको बताते चलते हैं कि राहुल ने अपने ट्वीट में क्या था?

यहां पर हम आपको बताते चले कि गांधी जयंती के मौके पर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘, मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं। गांधी जयंती की शुभकामनाएं। उन्होंने यह ट्वीट ऐसे  समय में किया है, जब उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 

बता दें कि  गुरुवार को राहुल और प्रियंका को हाथरस जाने के क्रम में ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर किया गया था। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई थी, जिसमें वे गिर भी पड़े थे। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। जिसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की खूब निंदा की। उधर, अब राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के 200 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें महामारी एक्ट भी शामिल है।  मालूम हो कि 14 सितंबर को हाथरस की बेटी के साथ चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिसके बाद से पूरा देश आक्रोश में है।