Breaking News

नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी, महेश कुमार ने किया टॉप, देखें टॉप 10 की लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 की परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है। NTA ने आज आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 12,36,531 छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कम है। पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी।

राजस्थान के महेश कुमार ने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया दूसरे स्थान पर रहे। महाराष्ट्र के कृषांग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल शीर्ष पर रहीं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया। आइए, नीचे खबर में टॉप 10 टॉपर्स की सूची देखते हैं।

टॉप 10 टॉपर्स

टॉपर का नाम    रैंक     राज्य
महेश कुमार 1 राजस्थान
उत्कर्ष अवधिया 2 मध्य प्रदेश
कृष्ण जोशी 3 महाराष्ट्र
मृणाल किशोर झा 4 दिल्ली
अविका अग्रवाल 5 दिल्ली
जेनिल विनोदभाई भयानी 6 गुजरात
केशव मित्तल 7 पंजाब
 झा भव्य चिराग 8 गुजरात
हर्ष केदावत 9 दिल्ली
आरव अग्रवाल 10 महाराष्ट्र

नीट यूजी 2025 के टॉप 10 टॉपर्स की सूची में तीन उम्मीदवार दिल्ली से, दो-दो उम्मीदवार गुजरात और महाराष्ट्र से, तथा एक-एक उम्मीदवार पंजाब और मध्य प्रदेश से हैं। जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 22,09,318 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12,36,531 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की।

अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश (1.70 लाख से अधिक) से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (1.25 लाख से अधिक) और राजस्थान (1.19 लाख से अधिक) का स्थान है। एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट आयोजित करता है। एमबीएसएस कोर्स के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं। दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट परिणामों का उपयोग किया जाता है।

नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप इस वर्ष की श्रेणी-वार कटऑफ को समझ सकते हैं।

नीट यूजी 2025 कैटेगरी वाइज मार्क्स रेंज( कटऑफ)

कैटेगरी     मार्क्स रेंज
UR/EWS 686-144
OBC 143-113
SC 143-113
ST 143-113
UR/EWS & PWBD 143-127
OBC & PwBD 126-113
SC & PwBD 126-113
ST & PwBD 126-113