Breaking News

कहीं आप भी फेसवॉश करते समय ये गलतियां तो नहीं करतीं, जानिए सही तरीका

अक्सर महिलाएं अपने फेस को साफ़ करने के लिए केवल पानी या फिर साबुन का इस्तेमाल करती हैं। कभी कभी तो उन्हें चेहरा कैसे साफ़ करना है ये भी नहीं पता होता। चेहरे को साफ रखने के लिए फेस को धोना बहुत जरूरी है।

इससे स्किन तो साफ होती ही है साथ में रंगत निखारने में भी मदद करता है। मगर ज्यादातर महिलाएं फेसवॉश करने के दौरान कई गलतियां कर बैठती हैं, जो उनकी त्वचा पर भारी पड़ सकती हैं। जिससे उनको फेसवॉश का पूरा फायदा भी नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं कि फेसवॉश के दौरान कौन-सी गलतियां करती हैं महिलाएं…

6 of the best face washes for oily skin and how they workफेसवॉश के दौरान गलतियां

जब महिलाएं फेसवॉश करती हैं तब कई गलतियां करती हैं, तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जिसमें स्किन अस्वस्थ हो सकती है। इन फेसवॉश के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में आज हम आपको बताते हैं।

  1. ज्यादातर महिलाएं फेसवॉश को हथेली पर लेकर सीधा चेहरे पर लगा लेती हैं। मगर इस तरह से फेसवॉश करने से नुकसान हो सकता है। क्योंकि, ज्यादातर महिलाएं मेकअप, लिपस्टिक व काजल का प्रयोग करती हैं। जिन्हें फेसवॉश करने से पहले रीमूवर की सहायता से साफ़ कर लेना चाहिए। नहीं तो महिलाओं को स्किन एलर्जी, खुजली, आंखों में जलन आदि समस्याएं हो सकती है।
  2. ज्यादातर महिलाएं मेकअप हटाने के बाद फेसवॉश करने लगती हैं। मगर यह भी फेसवॉश करने का तरीका गलत है। क्योंकि मेकअप रीमूवर से मेकअप हटाने के बाद पहले साफ पानी से चेहरा धोना चाहिए।
  3. कुछ महिलाएं फेसवॉश के दौरान एक और गलती करती हैं कि फेसवॉश के बाद वह केवल चेहरा पोंछ लेती हैं और फिर बाद में मॉश्चराइजर लगाती हैं। जबकि, फेसवॉश करने के बाद चेहरा पोंछकर स्किन टोनर लगाना चाहिए। फिर मॉश्चराइजर लगाना चाहिए। इससे महिलाओं के चेहरे की स्किन ढीली नहीं पड़ेगी।

11 Best Natural & Organic Face Washes (2020) | Heavy.comफेसवॉश करने का तरीका

  • सबसे पहले आप अपना मेकअप रीमूव करें और साफ पानी से चेहरा धो लें।
  • फिर फेसवॉश को हथेली में रखकर दोनों हथेलियों से रगड़ें।
  • इसके बाद फेसवॉश को चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करना चाहिए।
  • फिर साफ पानी से चेहरा धो लें और स्किन टोनर व मॉश्चराइजर जरूर लगाएं।