Breaking News

कर्ज से मुक्ति पाना है तो विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी मनाई जाएगी। इस बार विजया एकादशी व्रत 9 मार्च को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से हर काम में सफलता मिलती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, विजया एकादशी के दिन भगवान श्री राम ने समुद्र किनारे पूजा की थी। राम जी ने समुद्र पार करके लंका पर विजय हासिल की थी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, विजया एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से कर्ज से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय-

1. इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। शाम के समय पूजा के दौरान भगवान विष्णु के नाम का 108 बार जप करें और साथ में माता लक्ष्मी का भी 108 जप करें। इसके बाद मन की समस्या उनसे कहे। कहा जाता है कि ऐसा करने से समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

2. शास्त्रों के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा कर दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह कर्ज से मुक्ति के लिए श्रेष्ठ उपाय बताया गया है।

3. एकादशी के दिन तुलसी पूजा करना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के प्रसाद अर्थात खीर, पंचामृत आदि में तुलसी की पत्ती अवश्य डालें। बाद में यही प्रसाद सभी को वितरित करें। यह आपकी घरेलू कलह को दूर करेगा।

4. पीले फूल भगवान विष्णु को प्रिय माने गए हैं। ऐसे में एकादशी क दिन विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें। इससे आपकी समस्त मनोकामनाएं अवश्य ही पूर्ण की मान्यता है।

5. एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र, भोजन इत्यादि का दान भी गरीबों को किया जा सकता है। ये भी सुख समृद्धि के लिए अति श्रेष्ठ बताया गया है। दान करने से पूर्व इन्हें भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। इससे आपके दान का पुण्य दोगुना हो जाएगा।

6. गाय के घी का दीपक तुलसी के समक्ष संध्याकाल में एकादशी के दिन जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति आती है।