Breaking News

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई युवतियां, जानें कैसे चलता था पूरा खेल

देशभर में रोजाना सेक्स रैकेट के कई मामले सामने आ रहे है। एक ऐसा ही मामला झारखंड की रांची से आया है। यहां पर पुलिस ने एक फ्लैट में लंबे समय से चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन कॉल गर्ल और एक दलाल को भी गिरफ्तार किया है। ये दलाल लोगों को यहां पर लाने का काम करता था। जिसके बाद सैक्स रैकेट का पूरा खेल खेला जाता था। पुलिस की गिरफ्त में आई दो युवतियां बिहार की है जबकि एक रांची की रहने वाली है। वहीं, दलाल रांची का निवासी है। उसकी पहचान बोकारो के रूप में हुई है। जो लंबे समय से इस काम से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा छापेमारी में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस को रांची शहर में एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकट चलाने की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की एक पूरी टीम फ्लैट पर छापेमारी के लिए निकल गई। वहीं, छापेमारी के दौरान पुलिस के भी होश उड़ गए। इस दौरान फ्लैट में युवतियां आपत्तिजनक हालात में थी। इसके अलावा पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। वहीं, तीनों गिरफ्तार युवतियों से पुलिस ने सख्त पूछताछ की है। जिसके बाद युवतियों ने भी सेक्स रैकेट चलाने की बात कबूली है।

 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बताया कि व्हाट्सएप के जरिए पूरा सेक्स रैकेट चल रहा था। इस गिरोह का एक सरगना भी है। जिसने सभी को अपना नंबर दिया हुआ था। ग्राहक सीधा उसी नंबर पर कॉल करके डील करते थे। वहीं, इस सेक्स रैकेट की पैमेंट का खेल भी ऑनलाइन चल रहा था। गिरोह के सरगना ने ये फ्लैट किराय पर लिया हुआ था। वहीं, ग्राहक को इस फ्लैट का पता देता था। हालांकि, अब पुलिस सरगना की तलाश में जुटी है। जो इस सेक्स रैकेट से जुडी और जानकारी दे सकता है।