Breaking News

एक्टर चिरंजीवी की मौत के बाद प्रेग्नेंट पत्नी मेघना का हुआ बुरा हाल

हाल ही में कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा ने महज 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। एक्टर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिरंजीवी को शनिवार को सोने में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान एक्टर को सांस लेने में परेशानी भी हो रही थी लेकिन इलाज के दौरान बेंगलुरु के एक अस्पताल में एक्टर की मौत हो गई। जिसके बाद से ही चिरंजीवी की पत्नी मेघना राज का बुरा हो रखा है।

दरअसल चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज प्रेग्नेंट है और वह जल्द ही मां बनने वाली है। जिसकी जानकारी महज कुछ ही लोगों को थी अब तक चिरंजीवी और मेघना ने ये खुशखबरी फैंस के साथ भी शेयर नहीं की थी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मेघना और चिरंजीवी जल्द ही फैंस के साश ये खुशी शेयर करने वाले थे। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में भी कई लोगों को मेघना की प्रेग्नेंसी की जानकारी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कुछ दिन पहले चिंरजीवी अपनी पत्नी मेघना के साथ लोकसभा सांसद सुमनलता अंबरीश के घर भी गए थे जहां पर उन्होंने मेघना के प्रेग्नेंट होने की बात भी बताई थी।

दिग्गज अभिनेता और राजनेता थारा ने भी चिरंजीवी के बच्चे के बारे में बात की थी। उनके मुताबिक, चिरंजीवी कहीं नहीं गए है बल्कि वह इस बच्चे के रूप में एक बार फिर सबके बीच जल्द आने वाले है। बता दें कि मेघना राज और चिरंजीवी ने साल 2018 में शादी की थी। इससे पहले दोनों एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया है।