Breaking News

उत्तराखंड: CM पद सँभालने के बाद पहली बार आज PM ने की पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। उनका केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।


वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कांवड़ यात्रा केवल उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली से भी जुड़ी है। इन राज्यों से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम सात बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति से भेंट करने के बाद तीन बजे उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शाम पांच बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट होगी।