Breaking News

उत्तराखंड उपचुनाव को लेकर AAP पार्टी की बड़ी घोषणा, CM तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल

आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी ने आज यह घोषणा की है। इस दौरान आप ने आप प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनौती दी और कहा कि वह गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ें। इस सीट पर आम आदमी प्रत्याशी अजय कोठियाल मुख्यमंत्री से मुकाबला करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

अजय कोठियाल का नाम गंगोत्री सीट के लिए घोषित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा ‘कर्नल साहब, शुभकामनाएं। आपने फौज में जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है।