Breaking News

अवैध संबंध बनाने पर महिला को मिली कठोर सजा, पुलिस ने मारे 100 से ज्यादा कोड़े- दर्द से करहाती महिला की मौत

इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में महिला पर शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा था, जिसके बाद सजा के तौर पर पुलिस ने उसे 100 से ज्यादा कोड़े मारे। वह दर्द से करहाते हुए बेहोश हो गई। महिला और उसके प्रेमी को सार्वजनिक तौर पर ये सजा दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडोनेशिया में शरिया कानून है और यहां शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना वर्जित है। वहां पर मौजूद लोगों के मुताबिक कोड़े लगने के बाद महिला ने वहीं दम तोड़ दिया जिसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

Aceh is the only region in Indonesia that imposes Islamic law

शादी से पूर्व शारीरिक संबंध बनाने वाली महिला ने सजा के दौरान हुई बर्बर पिटाई के दौरान दम तोड़ दिया। Lhokseumawe सिटी की गिनती इंडोनेशिया के सबसे रूढ़िवादी शहरों में होती है। यहां के स्थानीय लोगों में शरिया कानून की सजाओं की वजह से दहशत का माहौल बना रहता है। लोग डरते हैं कि कहीं गलती से भी अगर कोई गलती हो गई तो उनकी जान भी जा सकती है। पुलिस ने एक अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की घटना बेहद आम है। यहां शराब पीने, अश्लील गतिविधियां करने और अवैध संबंध बनाने पर ये सजा मिलती है।

 

इंडोनेशिया के इस इलाके में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि इस केस में महिला की मौत के बाद एक बार फिर इंटरनेशनल मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इस कृत्य को बर्बर्तापूर्ण कार्रवाई बताते हुए ऐसी सजाओं को रद्द करने की मांग की है।