Breaking News

इस कैबिनेट मंत्री की बेटी जल्दी करेगी बॉलीवुड में डेब्यू, बड़ी-बड़ी हसीनाओं को देंगी मात

जल्द ही आपको बॉलीवुड में एक नया और बेहद खूबसूरत चेहरा दिखने वाला है। खबर आ रही है कि मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh pokhriyal Nishank) की बेटी आरुषि निशंक (Arushi Nishank) बॉलीवुड में हाथ आजमाने वालीं हैं।

बीती रात फिल्म ‘तारिणी’ (Tarini) का एक पोस्टर रिलीज हुआ है। आरुषि निशंक (Arushi Nishank) की फिल्म के बारे में जानिए पूरी डिटेल।

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की बेटी आरुषि निशंक अपना फ़िल्मी सफर फिल्म ‘तारिणी’ के साथ डेब्यू करने जा रही हैं।

नेवी की महिला अफसरों की बहादुरी पर बनी फिल्म ‘तारिणी’ से फ़िल्मी करियर शुरू करने जा रही हैं। यह घोषणा उन्होंने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की।

आरुषि निशंक अभिनेत्री या मॉडल बनने से पहले अच्छी कथक डांसर हैं।

असल में, 19 सितंबर 2017 को वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस. विजया, ऐश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौसेना की सेलिंग नौका आईएनएस तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके भारत वापस आई थीं।

इस अभियान में तकरीबन 254 दिन लगे। साथ ही इन 6 नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी लिखवा लिया। महिला अफसर 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और दक्षिण अफ्रीका होते हुए गोवा पहुंचीं।

मेक इन इंडिया के तहत बने इस तारिणी नौका में सवार होकर इन छह महिला अधिकारीयों ने इस साहसिक अभियान इतिहास के पन्नों में भी अपना नाम लिखवा लिया।

पीएम मोदी ने भी इस अभियान की काफी तारीफ की थी। इन्हीं छह महिला नेवी अफसरों पर आधारित फिल्म ‘तारिणी’ जल्द ही आपके सामने आने वाली है।

इसी फिल्म से कथक डांसर आरुषि निशंक फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।