Breaking News

इन पशु -पक्षियों को घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, साथ ही आती है सकारात्मक ऊर्जा

मनुष्य सभ्यता की शुरुआत से ही पशु- पक्षियों के इर्द – गिर्द रहा है। ये अलग बात है कि शहरों के विकास के कारण हम पशु पक्षियों से दूर होते गए हैं। लेकिन इनका हमारे बीच होना धार्मिक मान्यताओं और विज्ञान दोनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ पशु- पक्षियों के घर में होने से धन लाभ का योग बनता है। आज हम ऐसे ही कुछ मान्यताओं के बारे में आपको बता रहे हैं।

घर में गाय रखने से प्रसन्न होती हैं माता लक्ष्मी- हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और घर में इसे रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छा नहीं होता उन्हें गोदान करना चाहिए। अगर किसी पर ब्रह्म हत्या का पाप है या कोई मरते वक्त बहुत कष्ट झेल रहा है तो उसे गोदान करना चाहिए। गाय को घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन का योग बनता है। तोता रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा, बनता है धन का योग- कई घरों में तोता पालने की परंपरा रही है। तोता पालने को लेकर कई मान्यताएं हैं जिनके अनुसार, इस पक्षी को घर में रखने से लोग बुरी नजर से बचते हैं। तोता पालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और खुशहाली बनी रहती है।