Breaking News

आम्रपाली दुबे का ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ गाने ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, देखें वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री  की क्वीन आम्रपाली दुबे  यूट्यूब पर फिर से धमाल मचाती नजर आ रही है। होली  के मौके पर आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना   काफी धूम मचा रहा है। आम्रपाली दुबे  के इस गाने का नाम ‘होलिया में लागे बड़ी डर’  है। इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। आम्रपाली दुबे  के इस भोजपुरी सॉन्ग  की लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को अभी तक करीब 2 लाख व्यूज और 4.3 लाइक्स मिल चुके हैं। गाने को भोजपुरी गायक खुशबू जैन ने गाया है। इस गाने में आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनका डांस भी बेहद शानदार और धमाकेदार है। गाने में म्यूजिक आजाद सिंह ने दिया है और लिरिक्स पवन पांडे के हैं।

होली के मौके पर यह गाना भोजपुरी फैंस काफी देख रहे हैं। बात करें आम्रपाली की फिल्म की तो जल्द ही उनकी फिल्म ‘रोमियो राजा’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

 

कुछ दिनों पहले ही निरहुआ के जन्मदिन पर आम्रपाली ने एक वीडियो साझा किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। साथ ही वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन फैंस के बीच चर्चा के विषय बना रहा। आम्रपाली ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे फेवरेट लड़के। भगवान आपकी रक्षा करे। लव यू।’