Saturday , September 21 2024
Breaking News

आज शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भगवंत मान (Bhagwant mann ) गुरुवार को दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) के साथ शादी (marriage) के बंधन में बंधेंगे। सूत्रों के अनुसार, भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर उनसे 16 साल छोटी हैं। गुरप्रीत को भगवंत मान की मां और बहन ने पसंद किया था। गुरप्रीत का मान परिवार से करीबी रिश्ता रहा है। मान भी लंबे वक्त से गुरप्रीत को जानते थे। चलिए जानते हैं, भगवंत मान की होने वाली दुल्हनिया के बारे में …

डॉ. गुरप्रीत कौर पंजाब सीएम भगवंत मान के परिवार की काफी करीबी मानी जाती हैं। सूत्रों के अनुसार, गुरप्रीत का मान के घर काफी समय से आना-जाना रहा है। बताया जाता है कि गुरप्रीत को खुद भगवंत मान की मां और बहन ने ही पसंद किया था। भगवंत मान भी क्योंकि, गुरप्रीत को काफी वक्त से जानते थे तो उन्होंने भी रिश्ते के लिए तुरंत हां कर दी। बता दें कि भगवंत मान का 2015 में तलाक हुआ था। उनके दो बच्चे हैं, जो पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं।

16 साल छोटी मान की दुल्हनिया
पंजाब सीएम भगवंत मान की होने वाली दुल्हनिया डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार राजपुरा में रहता है। गुरप्रीत कौर और भगवंत मान के बीच 16 साल का अंतर है। पंजाब के मुख्यमंत्री 48 वर्ष के हैं, जबकि गुरप्रीत 32 साल की हैं। गुरप्रीत हरियाणा की रहने वाली हैं। उन्होंने एमबीबीएस किया है।

शपथ ग्रहण में भी पहुंची थीं गुरप्रीत
गुरप्रीत कौर एक साल से अधिक समय से भगवंत मान के परिवार को जानती है। सीएम भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह से लेकर कई अन्य राजनीतिक मौकों पर वह हमेशा मौजूद रहीं, लेकिन मीडिया से बचती रहीं। सूत्रों ने बताया कि भगवंत मान की मां और बहन उन पर शादी के लिए दबाव बना रही थीं, जिसके बाद उन्होंने हां की।

राघव चड्ढा के पास शादी की जिम्मेदारी
सीएम भगवंत मान की शादी की पूरी जिम्मेदारी आप नेता और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा पर है। समारोह में केवल परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे, जिसे सरल तरीके से संपन्न किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ शामिल होंगे।