Breaking News

आज लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इस 1 राशि के जातक को रहना होगा सावधान

साल 2020 महज कुछ दी दिनों में खत्म होने वाला है। दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ साल 2020 के खत्म होने का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है लेकिन साल का आखिरी समय में आखिरी चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है और वो आज ही है। आज यानी की 30 नवंबर 2020 को साल का आखिरी चंद्रग्रहण पड़ रहा है। ये चंद्रग्रहण आज कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ रहा है। इसका असर कई देशों में पड़ रहा है। जिसमे भारत भी शामिल है। हालांकि, ये उपच्छाया का चंद्रग्रहण है। जिस वजह से आम आदमी इसे आंख से नहीं देख सकते है। वहीं, भारत में भी इस चंद्रग्रहण का खास असर नहीं होगा। लेकिन फिर भी कुछ राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा।

ज्योतिष के अनुसार, 30 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहणी नक्षत्र में पड़ेगा जिससे इसका असर ज्योतिषीय विचार की दृष्टि से सभी राशि के व्यक्तियों के जीवन पर पड़ेगा। माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में जब चंद्रमा का असर हो तो विभिन्न परेशानियों से गुजर रहा होता है। हालांकि, इससे आपको डरने की जरूरत नहीं है। चंद्रमा के बुरे प्रभाव से बचने के लिए अपनी मां की सेवा करें और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करें।  बता दें कि चंद्रग्रहण की शुरुआत 30 नवंबर 2020 को दोपहर 1:04 बजे होगी और समाप्न शाम 5:22 बजे होगी। इसी तरह ग्रहण का मध्यकाल दोपहर 3:13 बजे होगा।

 

वृषभ राशिवाले बरतें सावधानी
वृषभ राशि के जातकों का असर ग्रहण पर देखने को मिलेगा। इस ग्रहण के समय और कुछ दिनों तक वृषभ राशि के जातकों तक थोड़ी सावधानी बरतनी की जरूरत है। खासकर इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

गर्भवती महिलाएं बरतें एहितियात
हर ग्रहण से कुछ समय पहले सूतक काल की शुरुआत हो जाती है। जिसमें कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। बल्कि इस समय मंत्र जाप करना चाहिए। लेकिन इस बार ग्रहण उपच्छाया का होगा। जिस वजह से इसका सूतक काल नहीं होगा। लेकिन इसके बाद भी गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग को ग्रहण से बचकर रहना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को कुछ उपाय करने की जरूरत है। अधिक जानकारी के लिए अपने पंडित या ज्योतिषी से सलाह ले सकते हैं।