Breaking News

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी, वाशिंगटन में चार लोगों को मारी गोली

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की कई घटनाएं हुईं । वाशिंगटन के नेशनल स्टेडियम के बाहर चार लोगों को गोली मार दी गई। सैकरामेंटो में दो लोग मारे गए। पोर्टलैंड में गोलीबारी की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। वाशिंगटन में गोलीबारी की घटना बेसबाल के मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई। यहां वाशिंगटन नेशनल्स और सैन डिएगो पैड्रेस के बीच मैच चल रहा था। गोलियों की लगातार आ रही आवाज के साथ ही मैच को रोक दिया गया। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर आगे कोई खतरे की बात नहीं है। जिन लोगों को गोली लगी है, उनमें से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

सैकरामेंटो में गोलीबारी में दो लोग मरे, एक दर्जन घायल

इससे पहले शुक्रवार को कैलिफोर्निया की राजधानी सैकरामेंटो के पुराने इलाके में अचानक दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पुलिस को कई हथियार भी मिले हैं।