Breaking News

अफगानी सुरक्षाबलों ने 15 तालिबानी आतंकवादियों को किया ढेर

अफगानिस्तान के मध्य उरूगजान प्रांत में सुरक्षा बलों के अभियान में कम से कम 15 तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गई है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दी है।मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि देहरादून जिले में चलाए गए है।

इस अभियान में तालिबानी आतंकवादियों के हथियारों और गोला बारूद और अन्य सामग्री को नष्ट कर दिया है। दो ठिकानों व अन्य वाहनों को भी तबाह कर दिया गया है। यहां इस अभियान में सात आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरा अभियान फराह प्रांत के पाश्तरोद प्रांत में चलाया गया, जिसमें आठ आतंकवादियों की मौत हो गई है तथा एक आतंकवादी घायल हुआ है।