Breaking News

अनोखे स्टाइल में इन स्टार्स ने पार्टनर को किया प्रपोज, किसी ने दी नकली अंगूठी तो कोई रात 2 बजे करता दिखा ये हरकत

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल है। जिनकी लवलाइफ हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। ये कपल जितना शादी से पहले फैंस को पसंद थे। उतना ही ज्यादा फैंस इन्हें शादी के बाद भी प्यार करते है। इस लिस्ट में काजोल-अजय देवगन, करीना-सैफ अली खान, प्रियंका-निक जोनस समेत कई जोड़ियां है। जो सोशल मीडिया पर छाए रहते है। आज ये कपल अच्छी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे है लेकिन क्या आपको पता है। बॉलीवुड में कई ऐसे भी एक्टर है। जिन्होंने अपने पार्टनर को बड़े ही अनोखे ढंग प्रपोज किया था। तो चलिए, आज हम आपको बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे मे बताते है। जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को बड़े ही अतरंगी ढंग से शादी के लिए प्रपोज किया था।

अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लाखों-करोड़ों लोगों ने प्यार दिया हैं। लेकिन ऐश्वर्या ने अपने जीवन साथी के रूप में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को चुना। दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे रॉयल शादियों में से एक थी लेकिन कहा जाता हैabhishek-bachchan-jpgकि जब अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। तब एक्टर ने उन्हें नकली अगूंठी पहनाई थी। ऐश ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अभिषेक ने उन्हें फिल्म ‘गुरु’ में इस्तेमाल हुई नकली अंगूठी से प्रपोज किया था, लेकिन उनका प्यार सच्चा था इसलिए उन्होंने शादी के लिए हां कर दी थी।

आयुष्मान-ताहिरा
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के सबसे वर्सटाइल एक्टर हैं। उनकी फिल्में जिस तरह फैंस के बीच छाई रहती है। उसी तरह फैंस आयुष्मान खुराना की लव लाइफ को भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आयुष्मान खुराना और ताहिरा ने साल 2008 में शादी की थीं। लेकिन क्या आपको पता हैayushman khurranaकि एक्टर ने ताहिरा को रात 2 बजे प्रपोज किया था। जिसका खुलासा आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि साल 2001 में वो और ताहिरा परीक्षा की तैयारी में लगे हुए थे। 1 बजकर 48 मिनट पर उन्होंने ताहिरा को अपने दिल की बात कह दी। जिसके बाद से ही ये दोनों एक साथ है।

शाहरुख- गौरी
शाहरुख खान और गौरी की लवलाइफ बॉलीवुड का सबसे हॉट टॉपिक रहा है। ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। वह फिल्मों में आने से पहले ही गौरी से मिले थे और पहली नजर में उन्होंने गौरी को अपना दिल दे दिया। शाहरुख खान ने बॉलीवुड में कई हिरोइन के साथ रोमांस किया हैsharukh gauriलेकिन आज तक उनका नाम किसी एक्ट्रेस के साथ नहीं जुड़ा है। शाहरुख ने गौरी को मुंबई में समुंदर के किनारे प्रपोज किया था और जब रोमांस के बादशाह आपसे दिल की बात कहें तो जवाब भला ना कैसे हो सकता है? आज गौरी-शाहरुख अपने तीनों बच्चों के साथ बेहद खुश हैं।

सैफ अली खान-करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर की लवस्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लवस्टोरी रह चुकी हैं। करीना और सैफ की नजदीकियां फिल्म ‘टशन’ के सेट से शुरू हुई।saif-kareenaइस फिल्म के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ। जिसके बाद सैफ ने करीना को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया। वहीं, बेबो ने भी बड़े सोच विचार के साथ सैफ को हां कह दिया। जिसके बाद आज ये कपल एक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहा है।

मुकेश अंबानी-नीता अंबानी
मुकेश अंबानी देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन हैं। उनका लग्जीरियस लाइफस्टाइफ चर्चा में रहता है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी आज की तारीक में दादा-दादी बन चुके हैं लेकिन एक ऐसा भी समय था। जब मुकेश और नीता की लवस्टोरी धीरे-धीरे शुरू हुई थी।mukeshएक दिन नीता और मुकेश अंबानी डेट के लिए बाहर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी रोकते हुए मुकेश ने नीता को प्रपोज कर दिया। इसके बाद नीता ने भी मुकेश को शादी के लिए हां कह दी। जिसके बाद से आज तक ये कपल एक साथ है।