Breaking News

अखिलेश यादव करहल से लड़ेंगे चुनाव, सपा का औपचारिक ऐलान

माजवादी पार्टी ने औपचारिक एलान किया। अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

करहल के सपा नेता रघुपाल भदौरिया ने छोड़ी पार्टी

करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने सपा से इस्तीफा दे दिया और वह भाजपा में शामिल हो गए। भदौरिया ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। इस्तीफा देने के बाद रघुपाल सिंह भदौरिया ने समाजवादी पार्टी पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। रघुपाल भदौरिया ने कहा कि सपा में यादव जाति के लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव भी रहे हैं।