Breaking News

सहारनपुर जनपद में यूपी- 112 रिस्पांस टाइम में रही दूसरे स्थान पर

रिर्पोट :- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद,सहारनपुर मंडल।
सहारनपुर। एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर की अगुवाई में सहारनपुर  जनपद की डायल यूपी-112 राज्य भर में सफलता के अपने झंडे गाड़ती दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिक्रिया समय में सहारनपुर डायल यूपी -112 राज्य भर के 75 जनपदों में दूसरे स्थान पर रही है। एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जनपद सहारनपुर में कुल 69 पीआरवी वाहन संचालित हैं, जिनमें से 50 वाहन चार पहिया एवं 19 दोपहिया पीआरवी वाहन जनपद वासियों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने बताया है कि पिछले महीने अप्रैल माह- 2022 में जनपद में कुल 7443 इवेंट डायल 112 को प्राप्त हुए। जिनके कॉलर एवं पीड़ितों को डायल यूपी 112 की ओर से अति शीघ्र आपातकालीन पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिसके परिणाम स्वरूप जनपद सहारनपुर की यूपी डायल-112 प्रदेश स्तर पर द्वितीय रैंक पर रही है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया है कि जनपद का कुल रिस्पांस टाइम 6 मिनट 43 सैकेंड रहा है। जिसमें नगर क्षेत्र का 5 मिनट और 14 सैकेंड तथा देहात क्षेत्र में 7 मिनट 18 सैकेंड का रहा है।