Breaking News

सपना चौधरी के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, अब तक मिले 23 करोड़ से ज्यादा व्यूज

हरियाणवी क्वीन और डांसर फेमस सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार से भी ज्यादा है। सपना चौधरी के दीवाने और उनके चाहने वाले उनके डांस और लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए दूर दूर से आते हैं। बता दें पूरे उत्तर भारत में सपना के डांस के दीवाने हैं। उन्हें हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बेहद पसंद किया जाता है। वहीं भोजपुरी के जाने माने गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ स्टेज शो करने के बाद से उनकी लोकप्रियता बिहार, झारखंड और असम तक फ़ैल गई है। इन राज्यों में उनके लाइव डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं। केवल यही नहीं सपना के गाने को यूट्यूब, इंटरनेट और कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी बेहद सुना और देखा जाता है।

इन दिनों ने सपना चौधरी का एक गाना बहुत पसंद किया जा रहा है। ये सांग सपना चौधरी का सबसे अधिक देखे जाने वाले गानों में से एक है। ‘चुनरी जयपुर से मंगवाई’ गाने ने सपना की और भी लोकप्रियता बढ़ा दी है। इस गाने में सपना अपने डांसिंग स्टेप और अलग अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही है। इस गाने में दर्शकों की भारी भीड़ को देखकर आप सपना की लोकप्रियता की अंदाजा लगा सकते हैं।

उनका यह सांग 19 नवंबर 2019 को अंतरा रिकॉर्ड्स के यूट्यूब पर चैनल पर लांच किया गया था। ‘चुनरी जयपुर से मंगवाई’ गाने को यूट्यूब पर 23 करोड़ से अधिक यानी 234,782,571 से अधिक बार देखा जा चुका है। सपना का ये गाना काफी फेमस हुआ था। वीडियो में सपना चौधरी गुलाबी रंग के सलवार सूट में डांस करती दिखाई दे रही हैं और हजारों लोगों की भीड़ के बीच कुछ इस अंदाज़ में डांस परफॉर्म कर रही हैं कि लोग भी झूमने पर मजबूर हो गए हैं।