Breaking News

शुक्रवार को चुपचाप कर लें ये अचूक उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सप्ताह के सभी सात दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित माने जाते हैं। इनमें से शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी का माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी मां की पूजा व कुछ खास उपाय करने से बिगड़े काम बनने लगते है। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। चलिए आज हम आपको शुक्रवार को किए जाने वाले मां लक्ष्मी के जुड़े कुछ खास उपाय बताते हैं…

सुख-समृद्धि के लिए

लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध, घी मिलाकर शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ की छाया पर खड़े होकर वृक्ष की जड़ पर चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है।

आर्थिक मजबूती के लिए

देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु जी की पत्नी है। ऐसे में श्रीहरि की पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इसके लिए शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु जी का अभिषेक करें। फिर देवी लक्ष्मी और श्रीहरि की पूजा करें। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari

सफलता पाने के लिए

शुक्रवार की सुबह जल्दी उठकर नहाकर सफेद कपड़े पहने। देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति को कमल के फूल चढ़ाएं। फिर देवी मां के सामने खड़े होकर श्री सूक्त का पाठ करें। साथ ही घर से निकलते समय मीठा दही खाकर जाएं। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर सफलता के रास्ते खुलेंगे।

रिश्तों में मिठास बरकरार रखने के लिए

शुक्रवार के दिन बेडरूम में पक्षी के जोड़े की तस्वीर या मूर्ति लगाएं। मान्यता है कि इससे पति-पत्नि के बीच चल रहा तनाव दूर होकर रिश्तों में मिठास आती है।

PunjabKesari

काम में रूकावट आने पर

अगर आपके काम में रूकावटें आ रही है तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शक्कर खिलाएं। इससे काम में आने वाली परेशानियां दूर होकर सफलता के रास्ते खुलेंगे.

देवी मां की कृपा पाने के लिए

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा चढ़ाएं। इससे देवी लक्ष्मी की असीप कृपा बरसेगी।

संतान प्राप्ति के लिए

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के गजलक्ष्मी रूप की पूजा करने से संतान प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

सौभाग्य और स्वास्‍थ्य के लिए

मान्यता है कि देवी लक्ष्मी के वीरलक्ष्मी के रूप की उपासना करने से सौभाग्य और स्वास्‍थ्य मिलता है।

धन का अपमान करने से बचें

देवी लक्ष्मी का एक रूप अन्न भी माना जाता है। ऐसे में गलती से भी भोजन का अपमान ना करें। नहीं तो धन की देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।