Breaking News

शनिवार की शाम करे ये उपाय, शनिदेव संवारेंगे बिगड़ी किस्मत

शनिदेव का नाम आते ही कई लोग भय खाने लगते है | उन्हें लगता है कि शनिदेव केवल उनके जीवन में दुःख और समस्याएं ही उत्पन्न करते है | जबकि ऐसा नहीं है, असल में शनिदेव प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मो के अनुसार ही फल देते है | जैसे यदि किसी ने पाप किये है, तो उसके जीवन में परेशानियों का आना निश्चित है | वहीँ जिस व्यक्ति ने अपने जीवन में पुण्य कर्म किये है, उसे शनिदेव की कृपा की प्राप्ति होती है | कई लोग अक्सर शनिदेव को प्रसन्न करने, उनकी कृपा पाने के लिए तरह तरह के उपाय करते है | ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है, जो शनिदेव को प्रसन्न करने में आपकी मदद करेंगे | तो आइये जानते है, आज आपके लिए क्या खास है |
सुंदरकांड 
शनिवार के दिन शाम के समय आप शनि मंदिर में जाए और शनि देव के सामने बैठकर सुंदरकांड का पाठ करे | पाठ के समाप्ति पर इस ‘नीलांजन समाभासं रवि पुत्रां यमाग्रजं। छाया मार्तण्डसंभूतं तं नामामि शनैश्चरम्।।’ मंत्र का जाप करे | इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और आप पर अपनी कृपा बनाएंगे |
गाय 
यदि आप पर हर दिन कोई नया संकट आ रहा है, तो आप ये उपाय करे | आप शनिवार की शाम को काली गाय या काले रंग के कुत्ते को रोटी खिलाये | इस शनिदेव प्रसन्न होंगे और आप पर अपनी कृपा बनाएंगे |
अपराजिता 
बताया जाता है कि अपराजिता का पुष्प शनिदेव को प्रिय है | ऐसे में ये पुष्प आपकी मदद कर सकता है | शनिवार की शाम आप अपराजिता का पुष्प अपने दोनों हाथो में रखे और शनिदेव से अपनी मनोकामना व्यक्त करे | इसके बाद इस पुष्प को बहते जल में प्रवाहित कर दे | आप चाहे तो इस पुष्प को किसी स्वच्छ स्थान पर जमीन में भी गाड़ सकते है |
बरगद 
शनिवार की शाम आप बरगद के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाये | और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करे | इस मंत्र के जाप से आपके सभी दुःख दर्द समाप्त होंगे और शनिदेव की कृपा बनेगी | ऐसा भी बताया जाता है कि बरगद के पास चौमुखा दीप जलाने से शनिदेव की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है |
दान 
दान सबसे बड़ा पुण्य माना गया है | विशेष दिन दान पुण्य के माध्यम से किसी भी देवी देवता को प्रसन्न किया जा सकता है | ऐसे में शनिवार के दिन आप जरूरतमंद लोगो को काले रंग की वस्तुओ का दान करे | इससे आप पर शनिदेव की कृपा बनेगी |