Breaking News

रेप से हैरानी भी होती है, डर भी लगता है: कृति

उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद बलरामपुर की घटना सामने आई रेप की घटना से लोगों में आक्रोश है। रेप की घटनाओं पर बॉलिवुड की प्रतिक्रिया आई हैं। अब कृति सैनन ने दुख जाहिर किया है। कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है, ‘अभी हाथरस घटना को लेकर गुस्सा शांत भी नहीं हुआ था, अब एक और केस सामने आ गया है। मुझे हैरानी भी होती है और डर भी लगता है। ये सब कब खत्म होगा। इसके खिलाफ तो लंबे समय से बोला जा रहा है। वैसे भी ये तो वो मामले जिन्हें रिपोर्ट किया जा रहा है। असल संख्या तो काफी बड़ी है।’ इससे पहले आलिया भट्ट ने गैंगरेप पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए आवाज उठाई है।

आलिया भट्ट ने लिखा, ‘उन्होंने उसकी जीभ काट दी लेकिन वे उसे चुप नहीं कर सके। आज वह अरबों लोगों की आवाज बनकर बोल रही है।’ इसी के साथ उन्होंने #हाथरस को टैग किया है। बताते चलें कि हाथरस में एक 19 साल की लड़की के साथ हुई गैंगरेप किया गया। इस घटना के 15 दिन बाद पिछले दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में लड़की ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरा बॉलिवुड एक सुर में निंदा कर रहा है। बता दें कि उत्तरप्रदेश में रेप के लगातार बढ़ते मामलों को देखकर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों ने कानून-व्यवस्था पर निशाना साधना शुरू कर दिया।