Breaking News

रिश्तों के भंवर में ऐसे जुझती रहीं युवराज सिंह की पूर्व गर्लफ्रेंड , अब बाॅलीवुड में भी खत्म हो गया है कॅरिअर

क्रिकेट और ग्लैमर का रिश्ता बहुत ही करीब का है। फिल्मी दुनिया के कलाकारों और क्रिकेटरों के बीच की प्रेम कहानी हमेशा रिश्तों में बदलती रही हैं। कुछ ऐसी भी कहानियां है जो रिश्ते तो बने लेकिन शादी में तब्दील नहीं हो सके।

टीम इंडिया ( Team India) के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj singh) को हम एक बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर जानते हैं लेकिन उनकी छवि एक चॉकलेटी बॉय की भी रही है। युवराज सिंह के कई बॉलीवुड की बालाओं से उनके अफेयर्स के चर्चे रह हैं। इसमें से एक नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim sharma ) का।

 kim-sharma-yuvraj-singh

किम शर्मा ने बॉलीवुड में मोहब्बतें फिल्म के जरिए कदम रखा था। फिल्म में अपने चुलबुले और मोहक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वालीं किम के कॅरिअर की शुरुआत बड़ी ही मजेदार है। अब पहली फिल्म में जबरदस्त सफलता मिलने के बाद भी किम को वो प्रसिद्ध, जगह बाॅलीवुड में नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी। किम का कॅरिअर बाॅलीवुड की दुनिया में खत्म हो गया। साल 2003 में किम और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की रिश्ते फलक पर आ गये थे। इन दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था।

 kim-sharma

बताया जाता है कि दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। युवराज सिंह ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि उनके बीच में अंडरस्टैंडिंग नहीं थी। आपसी सहमति की कमी थी। किम ने कहा था कि दोनों के बीच कंपैटिबलिटी की कमी थी।

 kim-sharma

युवराज सिंह से रिश्ता खत्म होने के बाद किम ने फिर साल 2010 में बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी की। अली पंजानी के साथ किम केन्या में रहने लगीं। हालांकि शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में अनबन होने लगी और दोनों अलग हो गये। किम फिलहाल मुंबई में है। किम भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरों के साथ हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।