Breaking News

राशिफल 24 जून 2020:जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उतर चढ़ाव से भरा रहेगा | ऑफिस में दिन ठीक रहेगा, हालाँकि शाम के समय किसी से बहस होने की सम्भावना है | परिवार में किसी ख़ुशी के चलते माहौल अच्छा रही | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव अचानक बढ़ सकता है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में सफलता का मुंह देखने को मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे | जो जातक प्रेम में है, वे अपने प्रिय से मन की बात कह सकते है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में बुद्धिमता का परिचय देंगे | आज घर के बुजुर्ग को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज आपको चोट लगने की सम्भावना है, इसीलिए कार्यो में सावधानी बरते | किसी काम में उम्मीद से अधिक धन खर्च हो सकता है, आप थोड़े चिंतित हो सकते है | आज दाम्पत्य जीवन में परेशानी रहेगी, जीवनसाथी नाराज हो सकता है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है, अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे | कामकाज को लेकर आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिए | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा, हालाँकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन शुभ है |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज आपको आमदनी में वृद्धि करने के नए तरिके मिलने वाले है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | हालाँकि किसी अपने की कोई बात आपको थोड़ी परेशान कर सकती है | आज आपको ऑफिस में काम पर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा कोई और मौके का फायदा उठा सकता है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आपको कार्यो में अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज किसी मित्र की मदद से आपका अटका हुआ काम पूरा होने वाला है | आज दोस्त के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे | इस राशि के प्रेम जीवन में जो जातक है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज परिवार में अचानक कोई विवाद खड़ा हो सकता है, जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए | आज किसी अटके हुए काम में आपको तिकड़म लगानी पड़ सकती है | आज जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपका कोई जरुरी काम अटक सकता है, हालाँकि दोपहर के बाद पूरा होने की सम्भावना है | परिवार में ख़ुशी का माहौल आपको शांति प्रदान करेगा | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा, जीवनसाथी आपसे कोई राज की बात शेयर कर सकता है |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप किसी वजह से चिंता से घिरे रहेंगे, जिस वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है | आज घर में जमीन जायदाद को लेकर बातचीत हो सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, आपकी आपसी समझ रिश्ते को मजबूत करने का काम करेगी |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप अपने व्यवहार पर काबू रखे | किसी पर व्यर्थ ही अपना गुस्सा जाहिर ना करे, आपके काम बिगड़ सकते है | इस राशि के व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, लाभ होने वाले है | प्रेम जीवन में जातक प्रिय से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | जिससे आपके लंबित काम पुरे होने वाले है, आप राहत की साँस लेंगे | आज ससुराल पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आपको व्यायाम की आदत डालनी चाहिए, इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, और मनोस्थिति अच्छी रहेगी |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा  | आपको अपने कामो में ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा कोई काम अटक सकता है | आज किसी काम में किसी पर निर्भर ना रहे | आज दाम्पत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है, इसीलिए आप सावधान रहे, झड़प होने की सम्भावना है |