Breaking News

रणबीर कपूर के प्यार में पागल थीं दीपिका पादुकोण, एक्टर की ये हरकत देख एक झटके में तोड़ दिया रिश्ता

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों विवादों में बनी हुई है। बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा की ड्रग्स चैट आई है। जिसमें दीपिका माल मांगते हुए नजर आई है। जिसके चलते ही दीपिका पादुकोण एनसीबी की रडार पर आ गई है। इतना ही नही, सोशल मीडिया पर भी दीपिका पादुकोण को फैंस लगातार निशाने पर ले रही है। जिस वजह से दीपिका पादुकोण के पुराने विवाद और अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर दीपिका और रणबीर कपूर का रिश्ता भी सुर्खियों में आ गया है।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिश्ता बॉलीवुड गलियारों में हमेशा चर्चाओं में रहता था। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हुए है। यहां तक की माना जा रहा था कि दीपिका और रणबीर कपूर शादी भी कर सकते है लेकिन कुछ ही समय बाद दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप से फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था क्योंकि फैंस को दीपिका और रणबीर की जोड़ी काफी पसंद थी लेकिन इनके ब्रेकअप की वजह क्या है। आइए आपको बताते है। दोनों की लवस्टोरी जितनी प्यारी थी उतना ही दुखद इसका अंत हुआ था। जिसका जिक्र दीपिका ने भी कई बार किया है। इस दौरान दीपिका की नम आंखे हर किसी ने देखी है।

कैसे शुरू हुई लवस्टोरी
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। साल 2007 में दीपिका और रणबीर ने फिल्म की थी। जिसका नाम है ‘बचान ए हसीनों।’ इस फिल्म में दीपिका और रणबीर कपूर की धमाकेदार कैमिस्ट्री देखने को मिली। जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया। लेकिन फिल्म के दौरान दीपिका और रणबीर की असल जिंदगी में भी कैमिस्ट्री देखने को मिली। शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदली नजर आई। दीपिका और रणबीर ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। वहीं, एक समय ऐसा भी आया। जब सोशल मीडिया पर हर तरफ दीपिका और रणबीर के रिलेशन की खबरे थी। हर कोई इस कपल काफी पसंद कर रहा था। जिस वजह से सोशल मीडिया पर दीपिका और रणबीर कपूर की शादी की खबरें भी उठने लगी थी लेकिन कुछ समय बाद ही कुछ ऐसा हुआ। जिसने इस रिश्ते को ही तोड़ दिया।

क्यों हुआ ब्रेकअप
दीपिका और रणबीर कपूर की लवस्टोरी का अंत काफी बुरा हुआ। दावा किया जाता है कि दीपिका रणबीर को लेकर काफी पॉजिटिव थी। वह जल्द ही रणबीर से शादी करना चाहती थी लेकिन इसी दौरान रणबीर का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के नाम जुड़ रहा था। जो दीपिका को बिल्कुल पसंद नहीं था। इतना ही नहीं, दीपिका को रणबीर की लड़कियों से दोस्ती भी पसंद नहीं थी। इन्हीं सब खबरों के बीच दीपिका और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया। जो फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था।

दीपिका का खुलासा
बता दें कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘मैं रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी तो मुझे कई लोगों ने कहा कि वो तुम्हें धोखा दे रहा है और ये सच था। रणबीर मुझे धोखा दे रहा था ये बात मैं जानती थी लेकिन फिर मैं भी मैंने उसे दूसरा मौका दिया। लेकिन एक दिन मैंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। रिलेशन में रहते हुए मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। मुझे लगता है कि धोखा देने से बेहतर है कि हमेशा सिंगल रहना पसंद करूंगी।’ हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दीपिका और रणबीर कपूर काफी अच्छे दोस्त है। दीपिका ने रणबीर सिंह के साथ अपनी हैप्पी मैरीड लाइफ में बिजी है। तो वहीं, रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट को डेट कर रहे है। दोनों की शादी की खबरे अकसर आती रहती है।