Breaking News

ये है सुपरहिट एक्ट्रेसेस की फ्लॉप बेटियां, नहीं दिखा पायी जलवा

बॉलीवुड में गुजरे जमाने में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस आयी है | जिन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर लोगो के दिलो पर राज किया और सुपरहिट फिल्मे दी | बॉलीवुड में कई ऐसी एक्टेसेस थी, जो फ़िल्मी बैकग्राउंड से आयी थी और छा गयी थी | लेकिन कई बार ऐसा भी होता है, जब सुपरस्टार एक्टर या एक्ट्रेस की बच्चे अपना करियर नहीं बना पाते है | आज की इस पोस्ट से हम आपको उन सुपरहिट एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने बॉलीवुड पर खूब राज किया | लेकिन उनकी बेटियां बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुयी |
तनूजा
 
 
70 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस तनूजा ने बॉलीवुड पर खूब राज किया है | अपने जमाने की हिट एक्ट्रेस रह चुकी तनुजा की दो बेटियां है | पहली काजोल और दूसरी तनीषा | वैसे काजोल ने बॉलीवुड में अपना अच्छा मुकाम हासिल किया है | जबकि उनकी बहन तनीषा कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी और एक फ्लॉप एक्ट्रेस साबित हुयी |
माला सिन्हा
 
 
सुपरहिट एक्ट्रेसेस की बात हो और माला सिन्हा की बात न हो ये नामुमकिन है | माला सिन्हा अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस थी, उन्होंने 4 दशकों तक सिनेमा पर राज किया | लेकिन उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा फ्लॉप एक्ट्रेस साबित हुयी | उनका करियर 1992 में शुरू हुआ और 2000 में खत्म हो गया | उनकी माँ को इस बात का आज भी गम है |
हेमा मालिनी
 
 
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी की लोकप्रियता के बारे में तो सभी जानते है | हेमा मालिनी की दो बेटियां है, ईशा और अहाना | अहाना ने फिल्मो से दूरी बनाये रखी जबकि ईशा ने फिल्मो में कदम रखा | लेकिन वे कोई कमाल नहीं दिखा पायी और वे फ्लॉप एक्ट्रेस साबित हुयी |
मुनमुन सेन
 
 
हिंदी, मलयाली, बंगाली और तेलुगु भाषी कई फिल्मो में काम कर चुकी मुनमुन सेन अपने जमाने की हिट एक्ट्रेस थी | उनकी बेटी रिया सेन और राइमा सेन | उनकी दोनों ही बेटियों ने फिल्मो में कदम रखा, लेकिन उनका जादू नहीं चल सका | वैसे बता दे रिया सेन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है |
सलमा आगा
 
 
साल 1982 में आयी फिल्म ‘निकाह’ से सलमा आगा ने खूब लोकप्रियता पायी थी | वे एक हिट एक्ट्रेस साबित हुयी | उनकी बेटी जारा खान ने 2013 में आयी फिल्म औरंगजेब से धमाकेदार डेब्यू किया था | लेकिन इसके बाद गायब हो गयी | उनकी करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया |