Breaking News

यूपी का यह इलाका बना देश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट, मस्जिद में मिले 12 जमाती पॉजिटिव

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस पर कहीं से भी अंकुश लगने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लिहाजा केंद्र सरकार ने 21 दिनों के बाद अब 19 दिनों के लॉकडाउन का एलान कर दिया है। मगर इतनी एहतियातन बरतने के बावजूद भी लगातार नए-नए मामलों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, जो कि सरकार के लिए चिंता का संकेत है। अब इसी बीच खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सदर इलाका क्षेत्र का है। बता दें कि अब इसे देश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर दिया गया है। यहां पर तब्लीगी से जुड़े 12 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस ने छापेमारी के बाद से यहां से 12 संक्रमित लोगों को पकड़ा है। पुलिस-प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया है।

वहीं, अब सदर इलाके में इन 12 जमाती लोगों के बाद से उनके संपर्क में आए सभी लोगों की सैपलिंग की जा रही है। इस पूरे मामले के बाद से मंगलवार को आई रिपोर्ट ने सभी चौंका कर रख दिया है। राजधानी लखनऊ में 31 लोग पॉजिटिव मिले हैं। और यह सभी लोग 31 लोग सदर इलाके के ही हैं। अधिकारियों ने बताया कि पॉजिटिव लोगों में 5 नाबालिग, 4 महिलाएं और 22 पुरुष शामिल हैं। पॉजिटिव आए सभी मरीज किसी न किसी तरह से जमातियों की चेन ऑफ ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। गौरतलब है कि अभी भारत सहित शेष विश्व में कोरोना का कहर बरप रहा है। भारत में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच चुका है। मौत का आंकड़ा 300 के पार पहुंच चुका है। लिहाजा केंद्र सरकार ने इस पर अंकुश लगाने की दिशा में आगामी 19 दिनों का अतरिक्त लॉकडाउन घोषित कर दिया है, ताकि गंभीर होती स्थिति पर अंकुश लगाया जा सके।