Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुरांश के पौधे का किया रोपण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुरांश के पौधे का रोपण किया। सामान्यतः बुरांश ऊंचाई वाले स्थानों पर पाया जाता है।

पहली बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में बुरांश के पौधे का रोपण किया गया है। राजकीय उद्यान सर्किट हाऊस में भी मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बुरांश के पौध रोपण किये गये हैं। इसके अलावा राजकीय उद्यान में बांज, देवदार, काफल, शहतूत, जामुन के पौधे भी लगाये जा रहे हैं।