Breaking News

बृहस्पति ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, आपकी राशि पर ऐसा पड़ेगा असर

इन दिनों गुरु बृहस्पति (Brihaspati) की उल्टी चाल चल रही है। देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 सितंबर तक उल्टी चाल ही चलेंगे। ज्योतिष विज्ञान में बृहस्पति ग्रह (Jupiter) को अध्यापक, ज्ञान, बच्चों, बड़े भाई, धार्मिक काम-काज, दान, पुण्य, धन और वृद्धि का कारक मानते हैं। आपको बता दें कि बृहस्पति ग्रह, धनु और मीन राशि का स्वामी है। गुरु बृहस्पति की उच्च राशि कर्क और नीच राशि मकर है। बृहस्पति ग्रह की उल्टी चाल का असर सभी राशियों पर पड़ता है। आप भी जानिए अपनी राशि के क्या हैं हाल

मेष- सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही धन हानि का योग बन रहा है। पैसे सोच-समझकर ही खर्च करें। आपके जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।

वृष- जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें कोई भी काम करते समय ध्यान रखें। दूसरों से बहस करने से दूर रहे। पैसों की स्थिति सामान्य ही रहेगी। हालांकि कारोबार के लिए दिन शुभ है।

मिथुन- शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी कठिन है। धैर्य से काम लेना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में बढ़ोतरी होगी। कामयाब होने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क- इस समय अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। किसी भी काम को शुरू करने से पहले सोच-विचार कर निर्णय करें। धन लाभ के संकेत बन रहे हैं।

सिंह- इस राशि के जातक आर्थिक समस्या से परेशान हो सकते हैं। कोई विश्वासपात्र ही आपका भरोसा तोड़ सकता है। प्रेमी के साथ पूरा समय बिताएं।

कन्या- आपको अपने दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आपको मानसिक शांति मिलेगी। कार्यालय में थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है।

तुला- इस समय लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा नहीं है। स्वस्थ्य का ध्यान रखें। खराब आर्थिक स्थिति से आप परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक- आपको धन लाभ हो सकता है। वाद-विवाद से दूरी बना लें। नई गाड़ी या मकान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु- परिवार के सदस्यों के साथ किसी मुद्दे को लेकर थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के संकेत हैं।

मकर- खर्च में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता है। आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

कुंभ- किसी भी पर भी तुरंत भरोसा न करें। पहले जांच-परख लें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।

मीन– शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह वक्त काफी शुभ है। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। धन कंजूसी से खर्च करें तो लाभ होगा।