Breaking News

प्रियंका चोपड़ा को 3 साल बाद मुंबई में देख लोग बोले, लग रहा कोई शहर से गांव आ गया

प्रियंका चोपड़ा भारत आ चुकी हैं। आने के बाद वह पहले इवेंट में पहुंचीं तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। प्रियंका बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हैं और उनके चाहने वाले उनके बालों से लेकर नाखूनों तक पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग देसी गर्ल के स्वैग को देखकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ को लग रहा है कि प्रियंका अब विदेशी लगने लगी हैं। वही कुछ लोगों ने उनकी बेटी पर भी कमेंट्स किए हैं।

छा गईं पीसी की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद अपने देश आई हैं। मायके आने की खुशी उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में दिखाई दे रही है। मुंबई पहुंचते ही वह कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। अब प्रियंका अपने हेयरकेयर ब्रैंड से जुड़े एक इवेंट में पहुंचीं तो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गईं।

लोगों को लगीं हॉलीवुड दीवा

प्रियंका ने फ्रंट कट वाइट क्रॉप टॉप और ट्राउजर्स पहने थे। उनके लंबे नाखून और बालों ने सबका ध्यान खींचा। पैप विरल भैयानी के इंस्टा पर पोस्ट वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है, ये नाखून डरावने हैं। एक और ने लिखा है इंडियन नहीं लगती है अब ये। एक कमेंट है, अब मुझे ये हॉलीवुड दीवा लगती है। कुछ लोगों ने फनी कमेंट्स भी किए हैं।

बेटी पर गया ध्यान

एक यूजर का कमेंट है, ऐसा लग रहा है जैसे शहर से कोई गांव आ जाता है। कुछ लोगों ने प्रियंका के बालों पर भी कमेंट्स किए हैं। लिखा है, हेयर ब्रैंड के लिए नकली बाल, वहीं एक और कमेंट है कि पीसी को अपना हेयरस्टाइलिस्ट बदल लेना चाहिए। दिवाली वाला लुक रिपीट किया है। प्रियंका जबसे आई हैं उनकी बेटी की झलक मीडिया में नहीं आई। कुछ लोगों ने बेटी को लेकर भी सवाल किए हैं।