Breaking News

प्रियंका के इस ब्राउन स्वेटर की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड की जानी मानी प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी बुक अनफिनिश्ड के कारण काफी चर्चा में हैं। प्रियंका की इस बुक में काफी सारे खुलासे हुए हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक स्वेटर पहने दिखाई दे रही हैं। अगर आप इस स्वेटर की कीमत जान लेंगे, तो आपके होश उड़ जाएंगे।

ब्राउन कलर के स्वेटर में दिखी पीसी

प्रियंका द्वारा शेयर किए गए इस ववीडियो में आप क्लियर देख  सकते है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी किताबों पर साइन करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने ब्राउन कलर का स्वेटर पहन रखा है। इस स्वेटर के अलावा प्रियंका पिंक ट्रैक सूट पहने हुए हैं और वह किताबों को उठाकर अपने लंदन वाले घर में में घूमती दिखाई दे रही है। ये जो स्वेटर प्रियंका ने स्वेटर पहना हुआ है, वो Gucci ब्रांड का है। प्रियंका के इस स्वेटर की कीमत 1 लाख 89 हजार रुपये (2,600 डॉलर) है।

आपकों बता दें कि हाल ही के प्रियंका के एक इंटरव्यू में अपने संघर्षों की बात कही थी। उन्होंने Skimm’d from The Couch पॉडकास्ट पर बताया कि ‘मुझे एक बार फिल्म से निकाला गया था… या फिर निकलने के लिए कहा गया था। मुझे फिल्म से निकाला नहीं गया क्योंकि मैंने समझौता करके वहां बने रहने का फैसला किया। मुझसे कहा गया कि अगर आप पे चेक नहीं लेंगी, जो मेरे को-एक्टर की तुलना में बेहद कम था लेकिन काम बराबर था… प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि बहुत सारी लड़कियां हैं जो ये मौका हाथ से नहीं जाने देंगी और फिल्मों में महिलाएं बदली जा सकती हैं’। प्रियंका ने ये भी कहा कि- ‘मुझे इंडस्ट्री में वो जगह बनाने में 15 साल लग गए, जहां मैं अपनी बात पर खड़ी रह सकूं’। आज प्रियंका का नाम हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक पहचाना जाता है।