Breaking News

पॉलिटिकल क्लास के हाथ खून से रंगे हुए हैं क्योंकि उन्होंने पहले से तैयारी नहीं की : पूजा भट्ट

कोरोना वायरस की विभीषिका भारत में चरम पर पहुंच चुकी है। गुरूवार को 3.15 लाख कोरोना के नये मरीज संक्रकित हुए हैं जो एक विश्व रिकाॅर्ड है। एक दिन में मरने वालों की संख्या 2102 तक पहुंच चुकी है। ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, दवाओं की कमी से अस्पताल जूझ रहे हैं। हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री पूजा भट्ट ने कोरोना के कहर पर दुख प्रकट किया है। पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में कहा है कि सरकार ने देश की जनता को निराश किया है। उन्होंने लिखा कि क्या किसी और को सर्वाइवर्स गिल्ट महसूस हो रहा है? क्योंकि मुझे जरूर हो रहा है। हर मौत जिसके बारे में मैं सुनती हूं वो मेरे लिए झटका होता है। ये सिस्टम बुरी तरह फेल हो गया है। पॉलिटिकल क्लास के हाथ खून से रंगे हुए हैं, क्योंकि उन्होंने पहले से तैयारी नहीं की, क्योंकि उन्होंने गलत मैसेज भेजा कि ‘सबकुछ ठीक है‘, क्योंकि उन्होंने हमें हमारे हाल पर छोड़ दिया।

पूजा भट्ट के इस ट्वीट पर कमेंट और वक्तव्य कर कई लोगों ने कहा है कि उन्हें लाचार महसूस हो रहा है। कोरोना वायरस से लड़ाई दिन-ब-दिन मुश्किल होती जा रही है। ऐसे में सभी को साथ मिलकर आगे आने के लिए कहा जा रहा है। जनजीवन एक दम बेपटरी हो चुका है। लोग अपनों की मदद करने में कोशिश कर रहे हैं। मुंबई और दिल्ली में लॉकडाउन लगाया गया है। जिससे हालात पर काबू पाया जा सके।

प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द
प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से घर में रहने का आग्रह किया था। प्रियंका लगातार देश के लोगों की मदद के लिए अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और अन्य चीजों की उपलब्धि को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट भी शेयर कर रही हैं। माधुरी दीक्षित ने भी लोगों से भावुक अपील कर कोरोना प्रोटोकाॅल पालन करने की विनती किया है।