Breaking News

निक जोनस से पहले प्रियंका चोपड़ा इन एक्टरों के साथ फरमा चुकी है इश्क, लिस्ट में शामिल है हॉलीवुड स्टार का नाम

2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस(Nick jonas) के साथ शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा(Priyanka chopra) सातवें आसमान पर हैं। प्रियंका और निक की जोड़ी को लेकर हर किसी की अपनी राय है। वहीं निक प्रियंका की उम्र में भी काफी अंतर है। प्रियंका इस समय अमेरिका में अपने पति निक के साथ रह रही है। और हॉलीवुड की कई फिल्मों और शोज में देखा जाता है। शादी से पहले प्रियंका भारत में रहती थी और उन्हें बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिझन’ से की थी। बता दें कि निक से पहले प्रिंयका की लाइफ में कई लोगों की एंट्री हुई। उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा। अपने फिल्मी करियर में प्रियंका का दिल कई लोगों पर आया और टूटा भी। निक जोनस पहले ऐसे हॉलीवुड स्टार नहीं है जिसपर प्रियंका का दिल आया हो इससे पहले भी उनका नाम हॉलीवुड स्टार से जुड़ चुका है। वहीं बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ भी प्रियंका के अफेयर्स की खबरें सुर्खियों में रही। तो आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे है जिनका नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया।

असीम मर्चेंट

प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार असीम मर्चेंट(Aseem marchant) थे। फिल्मों में आने से पहले प्रियंका उनको डेट करती थीं। लेकिन जैसे ही प्रियंका को बॉलीवुड में फेम मिला वैसे ही उन्होंने असीम मर्चेंट से दूरी बना ली। इसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। असीम ने प्रियंका की जिंदगी की घटनाओं पर ‘67 डेज’ नाम की फिल्म बनाने का ऐलान भी किया था। हालांकि बाद में प्रियंका ने कोर्ट की मदद से इसे रुकवा दिया था।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार(Akshay kumar) के साथ प्रियंका ने बहुत सी फिल्मों में काम किया। कई रोमांटिक गानों में वो अक्षय के साथ दिखाई दी। वहीं अक्षय और प्रियंका की जोड़ी को लोग खूब पसंद भी करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। खबरें तो यहां तक थीं कि प्रियंका की वजह से अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल ने पति को तलाक तक देने का फैसला कर लिया था। हालाकि बाद में किसी कारणों की वजह से दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

हरमन बावेजा

अक्षय कुमार से ब्रेकप होने के बाद प्रियंका ने डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा(Harman baveja) को डेट करना शुरू किया। इन दोनों के लव अफेयर के चर्चे खूब सुनने को मिले। दोनों ने साथ में लव स्टोरी 2050 में भी काम किया। बाद में हरमन के डूबते करियर को देखते हुए प्रियंका ने उनसे दूरी बनाना शुरु कर दी।

शाहरुख खान

प्रियंका ने शाहरुख खान(Shahrukh khan) के साथ डॉन में काम किया। इसके बाद ‘डॉन 2’ में दोनों के काम करने के बाद से ही इनके के अफेयर के चर्चे बढ़ने लगे। यहां तक कि खबरें प्रिंयका शाहरुख के घर तक पहुंच गईं। दोनों के अफेयर की खबरें की वजह से शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी(Gauri) के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। नौबत तो ये तक आ गई थी कि गौरी, शाहरुख से तलाक लेना चाहती थीं। प्रियंका की वजह से गौरी पति शाहरुख से काफी नाराज हो गईं थी, जिसके बाद शाहरुख ने किसी तरह गौरी को समझाया। कहा जाता है गौरी मान तो गईं लेकिन इसके बदले में गौरी ने शाहरुख को वॉर्निंग दी कि वो अब फ्यूचर में कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। जिसके बाद दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नहीं आए।

शाहिद कपूर

फिल्म ‘कमीने’ के दौरान प्रियंका और शाहिद कपूर(Shahid kapoor) एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में दोनों ने सगाई तक कर ली थी। हालांकि, बाद में अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया।

गेरार्ड बटलर

निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के पहले विदेशी ब्वॉयफ्रेंड नहीं हैं। उनसे पहले गेरार्ड बटलर(Gerard Butler) प्रियंका के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं। 2009 में गेरार्ड भारत आए थे और प्रियंका ने उनके लिए पार्टी रखी थी। कहा जाता है कि गेरार्ड बटलर ने उस पार्टी में प्रियंका को प्रपोज भी कर दिया था। हालाकि बाद में दोनों अलग हो गए।