Breaking News

देवबंद : मेपल्स एकेडमी में हिन्दी दिवस समारोह पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार रखे

रिपोर्ट- गौरव सिंघल,विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
 
देवबंद (दैनिक संवाद न्यूज )। मेपल्स एकेडमी के प्रांगण में  हिन्दी दिवस समारह बडे हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर कक्षा एक की छात्रा वान्या सक्सेना ने राम स्तुति गाकर सभी के मन को मोह लिया। कक्षा 4 की छात्राओं ने कबीर के दोहे गाकर अपनी कला का  प्रदर्शन किया।
हिंदी दिवस के उपलक्ष में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा कविता लेखन- निबंध लेखन आदि विषयों पर प्रतियोगिताएँ कराई गई। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डाॅ. चित्रा जोशी ने सभी को हिन्दी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हिन्दी एक समृद्ध भाषा है।
यह भारतीयता की पहचान है संसार के कोने-कोने में हिंदी बोलने व समझने वाले रहते हैं, हिन्दी हमारी मन की भाषा है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।